Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पीडब्लूडी में यूडीसी के पद पर तैनात बेटे ने मां की हत्या कर बहन को लगाया फोन…
    क्राइम

    पीडब्लूडी में यूडीसी के पद पर तैनात बेटे ने मां की हत्या कर बहन को लगाया फोन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीते दिनों जयपुर में एक बेटे द्वारा मां की हत्या करवाने की बात सामने आई थी. अब राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बेटे ने अपनी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी बेटा लोक निर्माण विभाग (PWD) में यूडीसी (UDC) के पद पर कार्यरत है और उसे पिता की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मिली थी. झुंझुनूं में पीडब्लूडी में सीनियर क्लर्क बेटे द्वारा मां की हत्या की घटना में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपी ने मां की हत्या के बाद अपनी बहन को फोन करके कहा कि मैंने मां को मार दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हत्या की जांच में जुट गई है. 

    चाकू मारकर बेटे ने की मां की हत्या

    दरअसल झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत क्लर्क राजवीर डूडी ने कृषि उपज मंडी के पास कॉलोनी स्थित अपने घर में बुधवार रात चाकू से गोदकर अपनी मां की हत्या कर दी. इसके बाद उसने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा में रहने वाली अपनी बहन अनिता को 10.58 बजे फोन किया और बताया कि मैंने मां को मार दिया. इस पर अनिता ने नवलगढ़ दुर्जनपुरा में ही रहने वाली बड़ी बहन व बहनोई को बताया, जिस पर बहनोई शिवकुमार, अनिता की मां प्रभाती देवी का भतीजा सुरेश सहित अन्य लोग दुर्जनपुरा की कॉलोनी में राजवीर के घर पहुंचे.

    सिंगनोर का मूल रूप से निवासी परिवार

    जहां खिडक़ी से झांककर देखा तो राजवीर की मां फर्स पर लहूलुहान पड़ी थी और राजवीर भी पास में फर्स पर लेटा हुआ था. मृतका की पहचान प्रभाती देवी(59) पत्नी शीशराम के रूप में हुई है. परिवार मूल रूप से गुढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगनोर गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में नवलगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने निवास कर रहा था.

    जानकाकी के मुताबिक, झुंझुनूं जिले के गुढागौडज़ी थाना क्षेत्र के गांव सिंगनौर निवासी शीशराम डूडी सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत थे. वर्ष 1997 में उस समय शीशराम डूडी की दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई. उस समय बेटे राजवीर मात्र 6 महीने का था. 5 भाई बहनों में सबसे छोटे राजवीर को भविष्य के सपनों के साथ मां प्रभाती देवी ने संघर्ष करके पाला. राजवीर 18 वर्ष का हुआ तो पिता की जगह उन्हीं के विभाग पीडब्ल्यूडी नवलगढ़ में अनुकंपा नौकरी मिली. नौकरी के कुछ साल बाद वर्ष 2020 में शादी हुई.

    पत्नी और मां से मारपीट करता था राजवीर

    नवलगढ़ में नौकरी होने के कारण यहीं पर पहले किराये के मकान में रहने लगा. शादी के बाद खुद का मकान बनाकर नवलगढ़ के कृषि उपज मंडी के पास कॉलोनी में शिफ्ट हो गया, लेकिन शराब के नशे का आदी राजवीर रोजाना पत्नी व मां के साथ नशे में मारपीट व गाली गलौज करता रहता था. इसी कारण पिछले कुछ समय से राजवीर की पत्नी 5 वर्षीय पुत्र के साथ सीकर जिले के दादिया थानांतर्गत अपने पिता के घर तारपुरा में रह रही थी. बुधवार रात को घटना के समय राजवीर व उसकी मां दो ही जने घर में थे.

    इसी दौरान दोनों में कुछ कहासुनी हुई और राजवीर ने घर की रसोई में रखा चाकू उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. मां निढाल होकर घर में फर्स पर गिर गई तो खुद भी मां के पास लेट गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजवीर को उसके घर से ही हिरासत में लिया. पुलिस ने मौके से वारदात में काम में लिया गया चाकू भी बरामद किया. साथ ही घर के अंदर फर्स पर फैले खून का सैंपल लेने के लिए टाइल का टुकड़ा काटकर साथ ले गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.