Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर एक दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा और उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के. संजय मूर्ति, उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार बरनवाल, यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार, उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती मनमोहन कौर, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सचिव, शिक्षाविद, संस्थानों के प्रमुख और इस मंत्रालय के अधिकारी भी…

Read More

नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। पी-7 पैराशूट सिस्टम के सीलबंद विवरण रखने वाले प्राधिकरण (एएचएसपी) को डीआरडीओ की  प्रयोगशाला एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीआरडीई), आगरा द्वारा गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) को सौंप दिया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने 11 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में डीआरडीओ भवन में आयोजित एक समारोह में एएचएसपी को सौंपा। एडीआरडीई ने पी-7 पैराशूट सिस्टम को सफलतापूर्वक डिजाइन कर विकसित किया और वह कारगर भी रहा। ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (आयुध पैराशूट फैक्ट्री), जीआईएल (ओपीएफ), कानपुर ने पैराशूट सिस्टम तैयार किया…

Read More

रायपुर 12 नवम्बर 2024। राजधानी रायपुर के समीप स्थित नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम विलुप्त प्रजाति के सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने में सफल रही है। यह बीमार गिद्ध लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरता हुआ बीते दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद वनक्षेत्र के बागबाहरा पहुंचा था। इस बीमार गिद्ध के रेस्क्यू के बाद नंदनवन जंगल सफारी के वन्य चिकित्सकों एवं वन अधिकारियों ने बड़ी सावधानी के साथ इस गिद्ध का इलाज किया। इसके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी, जिसके चलते कुछ ही दिनों में यह गिद्ध स्वस्थ एवं…

Read More

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर भुने हुए चने को डाइट प्लान का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भुने हुए चने में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से भुने हुए चने खाते हैं, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और फोलेट जैसे तत्व अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं। वेट लॉस में कारगर अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी…

Read More

जांजगीर-चांपा 12 नवंबर 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में ग्राम पंचायत खोखसा के पंचायत भवन मे परियोजना स्तरीय ईसीसीई, बाल मेला, एवं कार्यकर्ता, सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुसुम कमल साव, पंच अनिता केंवट, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सभी सदस्य, पर्यवेक्षक उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा विकास के 05 आयाम (भाषाही, सामाजिक भावनात्मक, शारीरिक, संज्ञानात्मक, रचनात्मक) विकास पर अलग अलग गू्रप ने पृथक गतिविधियां, प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजन किया। जिसके पश्चात् ग्रूप से कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने निर्धारित आयाम अनुसार मंच…

Read More

रायपुर,12 नवंबर 2024। जशप्योर और पहाड़ी बकरा एडवेंचर द्वारा हाल ही में आयोजित एक बाइक ट्रिप ने पूरे देश भर के राइडर्स को आकर्षित किया। देशभर से आए इन साहसी बाइकर्स ने जशपुर की घुमावदार सड़कों, कठिन ट्रेल्स, और हरे-भरे जंगलों का रोमांचक अनुभव लिया। इन राइडर्स को हिमालय राज्य जैसे लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कठिन रास्तो पर बाइकिंग अनुभव प्राप्त है और उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की अनछुई प्राकृतिक सुंदरता को एक नए नजरिये से देखा। जशपुर का अनोखा प्राकृतिक आकर्षण जैसे रानी दह जलप्रपात, सारुडीह चाय बागान, किनकेल पाठ, चुरी और मक्करभज्जा जलप्रपात एवं यहाँ के जनजातीय संस्कृति…

Read More

रायपुर 12 नवम्बर 2024/ दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा एसएसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कलेक्टोरेट परिसर रायपुर से आकाशवाणी चौक, टिकरापारा चौक, संजयनगर, संतोषीनगर, मठपुरैना, रायपुरा, सुंदरनगर, लाखेनगर, पुरानीबस्ती, कालीबाड़ी चौक, चंगोराभाठा, कुशालपुर, बुढ़ातालाब, सदरबाजार, कोतवाली थाना चौक, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक मोतीबाग चौक, व्हाइट हाउस नगर निगम गार्डन में समाप्त हुई। जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम…

Read More

रायपुर, 12 नवंबर 2024। सहकारिता एवं पंजीयक तथा सहकारी संस्थाएं के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम काज की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला व संभाग के पंजीयक तथा मुख्य कार्यपालन अधिकरियो तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की पूर्व तैयारी के कड़े निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारी तथा बैंक को दी गयी जिम्मेदारी को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबुतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था, धान की…

Read More

दुर्ग 12 नवंबर 2024। जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 20 नवम्बर 2024 को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, पी.एच.ई.नल जल योजना की समीक्षा एवं टंकी सफाई के संबंध में प्राप्त शिकायत संबंधी जांच कमेटी के संबंध में जानकारी, लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित…

Read More

रायपुर, 12 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 14 नवंबर से राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश के परिपालन में सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड एवं खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां तेजी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने को…

Read More