रायपुर 30 नवम्बर 2024/ नगर पालिका निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 से ई-चालान सिस्टम का विद्यिवत शुरूआत किया गया। शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों और निर्माण कार्य के नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाती रही है। यह चालानी कार्यवाही दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट, बाजारों में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों, कचरा को एकत्रित न कर इधर-उधर फेंकने वालों, गिला-सूखा कचरा अलग-अलग न करने वालों, खाली भूखंडों में कचरा फेंकने और उसे जलाने वालों, खुले स्थान पर शौच और पेशाब करने वालों पर नगर निगम के स्वास्थ विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जाता रहा है। इसके साथ-साथ कंस्ट्रक्शन…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 30 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। जोन 5 वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाठा निवासी सोमनाथ साहू ने निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने को लेकर शिकायत की थी। वे मूक बधिर है, उन्होेनें साइन लैग्वेज में अपनी शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में ऐसे लोगों की शिकायत के लिए साइन लैग्वेज वाले ट्रांसलेटर को पदस्थ किया गया है। लेकिन इसके बाद भी उनका निवास प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद वे कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में गए।…
रायपुर 30 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र राजधानी शहर में लोककल्याणार्थ अनेक विविध अभिनव पहल कर योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन जारी है, इसके माध्यम से नगरवासियों को विष्णु के सुशासन का सकारात्मक लाभ दिया जाना स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहा है। राज्य शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रषासन के दिषा निर्देष अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर की पहल पर भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड एवं रायपुर शहर हेतु अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से रायपुर…
रायपुर 30 नवंबर 2024। महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए यह योजना एक कारगर कदम सिद्ध हो रही है। प्रदेश के महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूवात की गयी है, इस योजना के आने से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया है, इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। जिसे महिलाएं अपने आवश्यकतानुसार दैनिक जीवन में होने वाले खर्च में उपयोग कर रही है एवं उनके जीवन निर्वाह में यह योजना अत्यधिक…
रायपुर 30 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों की तरक्की की राहें आसान हुई है। आरंग ब्लाॅक के अमोदी गांव के निवासी करण मानिकपुरी कृषक परिवार से है। वे बताते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है और किसानों की तरक्की भी बहुत हो रही है। श्री मानिकपुरी बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना के तहत राशि मिलने से बच्चों की भविष्य की चिंताएं दूर हो गई है। बच्चों को अच्छे स्कूल में अच्छी शिक्षा दे रहे है। साथ ही बच्चों को घर से स्कूल…
रायपुर 30 नवंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। 28 नवंबर को अभनपुर मंडी क्षेत्र में विद्या मंदिर परसदा के पास से एक वाहन को पकड़ा गया। जिसकी जांच की गई और उसमें धान का परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक सीजी 05 एए 6023 में 200 कट्टा सरना जब्त किया गया। लगभग 80 क्विंटल धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिन भी वाहनों से अवैध धान परिवहन…
खरीदी प्रभारी को निलंबित करने दिए निर्देश बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2024/संभागायुक्त महादेव कावरे ने बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जांजगीर चाम्पा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मुंगेली जिले के चंदखुरी धान खरीदी केन्द्र में तौल में गड़बड़ी पाये जाने पर खरीदी प्रभारी भुवनेश्वर साहू को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने सहायक पंजीयक सहकारिता को पत्र प्रेषित कर गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारं केन्द्र प्रभारी को निलंबित करने को कहा है। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान अपने समक्ष में धान का तौल करवाया। तौल में 40 किलोग्राम के बोरा में वजन 41.33 किलोग्राम वजन पाया गया। वहीं…
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न रिक्त संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। सूची अनुसार दावा-आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बिलासपुर (छ.ग.) के नाम कर सकते हैं। दावा आपत्ति 6 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवक जावक शाखा में जमा कर सकते हैं।
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024/छ.ग. राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ममता रायकर को अम्बा होम्स आवासीय सहाकारी सोसायटी मर्या. टिकरापारा का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 14 दिसंबर को आमसभा, मतदान, मतगणना एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष की बैठक सूचना जारी कर 24 दिसंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा।
बिलासपुर, 30 नवंबर 2024/मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम भिलाई एवं रैला में स्थापित मेसर्स अरपा कोल बेनिफिशिएशन एण्ड एनर्जी एलएलपी द्वारा प्रस्तावित ग्रीनफील्ड वेट टाइप कोल वॉशरी प्रोजेक्ट बेस्ड ऑन हैवी मीडिया साईक्लोन टैक्नोलॉजीन 2.6 एमटीपीए के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 7 जनवरी 2025 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को ग्राम परसदा के क्रिकेट मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी।
