Author: chhattisgarhrajya.in

कोरबा 13 नवम्बर 2024। कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में…

Read More

छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर, 13 नवंबर 2024/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं…

Read More

रायपुर, 13 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर समिति कर्मचारियों की 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए समिति कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अन्य 2 मांगों के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर वर्ष 2018 के…

Read More

बिलासपुर, 13 नवंबर 2024/ शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। कलेक्टर ने भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी, सरवनदेवरी सहित अन्य गांव में खसरा सत्यापन किया । कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी…

Read More

बिलासपुर, 13 नवम्बर 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री शरण ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल…

Read More

ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड, कलेक्टर ने दिया आदेश बिलासपुर, 13 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत जिले में शासकीय स्कूल भवनों की जांच करायी गयी। परीक्षण और मूल्यांकन में जाँच टीम द्वारा 78 कार्याे में भारी गड़बड़ी पाई गयी है। इन 78 कार्याे में छत का प्लास्टर गिरा हुआ है, पुट्टी खिड़की नही लगी है, छत से सीपेज पानी का रिसाव होना जैसी गड़बड़ियां मिली है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम, आर.ई.एस. के कार्यपालन अभियंता और संबंधित सी.एम.ओ. को पत्र जारी करते हुए इस्टीमेट के अनुसार कार्य संपादित नहीं करने…

Read More

नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में 10वें मिशन संचालन समूह ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के अंतर्गत 13.3 करोड़ रुपये की 12 शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन शोध परियोजनाओं में मैदान को ढकने के काम आने वाले (जियोटेक्सटाइल्स), टिकाऊ और स्मार्ट टेक्सटाइल्स, यौगिक कपड़े आदि प्रमुख क्षेत्र है। स्वीकृत परियोजनाओं को आईआईटी और एनआईटी, सीआरआरआई और अन्य प्रतिष्ठित शोध निकायों और संस्थानों द्वारा प्रस्तावित किया गया था। मिशन के तहत स्वीकृत शोध परियोजनाओं की कुल संख्या अब 168 हो गई है, जिनका कुल मूल्य लगभग 509 करोड़ रुपये है। मिशन के…

Read More

नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। 11 नवंबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “राज्यों में हरित परिवर्तन” पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान भागीदार के रूप में आईएसईजी फाउंडेशन के सहयोग से भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा किया गया। संगोष्ठी में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी; नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम; एसईसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर.पी. गुप्ता; पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन; विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल; पेट्रोलियम और प्राकृतिक…

Read More

नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बायोफ्यूल मिश्रण के माध्यम से, देश आयात बिल में 91,000 करोड़ रुपये की बचत कर सकता है और इस पैसे का उपयोग कृषि क्षेत्र के लाभ के लिए किया जा सकता है। आज बेंगलुरु में 27वें ऊर्जा प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर बायोफ्यूल मिश्रण में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत समय से काफी पहले अगले साल में ही 20 प्रतिशत बायोफ्यूल मिश्रण के लक्ष्य को हासिल कर…

Read More

नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार श्रृंखला (एनईजीडब्ल्यू 2023-24) के अंतर्गत 11 नवंबर 2024 को “पंचायती राज संस्थाओं द्वारा प्रदत्त नागरिक-केंद्रित सेवाएँ” विषय पर विशेष वेबिनार आयोजित किया गया। पंचायती राज मंत्रालय और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। यह वेबिनार ग्रामीण भारत में सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल उपायों से होने वाले परिवर्तनों के प्रभाव पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना। इसमें ग्रामीण समुदायों के लिए समावेशी, सुलभ और नागरिक केंद्रित शासन का मॉडल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वेबिनार में देश भर से ग्राम…

Read More