मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरिया मार्ग का 4.40 किमी नवीनीकरण डीएमएफ से 180.93 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला बड़ा संबल रायपुर- खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि का प्रभावी उपयोग प्रदेश में बदलाव की नई मिसाल बन रहा है। कोरबा जिले में डीएमएफ से निर्मित मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरि या सड़क ने वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर कर हजारों ग्रामीणों के जीवन को आसान बना दिया है।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की सुनियोजित कार्ययोजना के तहत डीएमएफ मद से 180.93 लाख रुपये की लागत से 4.40 किलोमीटर लंबी सड़क…
Author: chhattisgarhrajya.in
3-3 किलोवाट के दो सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त आय का भी खुला रास्ता रायपुर- प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा को नई गति दे रही है। राजनांदगांव जिले के ग्राम गठुला का साहू परिवार इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपना बिजली बिल शून्य करने में सफल हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की प्रेरक मिसाल भी बन गया है।ग्राम गठुला में टीकम होटल का संचालन करने वाले श्री अंकालु राम साहू और उनके पुत्र श्री कुंदन साहू ने अपने घर पर…
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की फीफा विश्व कप जीत के बाद राजधानी मेक्सिको सिटी में हुए जश्न के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मेक्सिको सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य सचिवालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में 19 और 48 वर्ष की दो महिलाएं तथा 44 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी दम घुटने से मौत हुई। इसके अलावा 30 वर्षीय एक व्यक्ति, जिसे मिर्गी का दौरा पड़ने और रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी भी हृदय एवं श्वसन गति रुकने से मौत हो गयी। मेक्सिको सिटी की महापौर…
उत्तर प्रदेश भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ गई है। विधानसभा चुनाव दहलीज पर है और राज्य में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे योगी आदित्यनाथ पार्टी की विजय पताका फहराने को लोगों के बीच हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी आबो-हवा में ध्रुर्वीकरण की गंध रची बसी है, जो भाजपा को खूब रास आती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का पूरा दारोमदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर है। उन्हें एकमात्र क्षत्रिय के साथ-साथ लगातार दस साल का कार्यकाल एंजाय करने का श्रेय जाता है। एंटी इनकम्बेंसी और टिकट दावेदारों की फौज बढ़ाएगी बीजेपी की मुसीबत सवाल है कि क्या…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से हाल में जारी एक रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि मई 2026 में थोक महंगाई दर में भारी उछाल दर्ज किया गया और यह 9.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अगर हम इसकी तुलना अप्रैल 2026 से करें, तो तब यह दर लगभग 8.3 प्रतिशत के करीब थी। केवल एक महीने के भीतर महंगाई का इतनी तेजी से ऊपर जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की अर्थव्यवस्था में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। यह आंकड़ा देश के हर एक नागरिक, हर छोटे-बड़े व्यापारी और हर…
दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को एक ऐसे तलाक के केस की सुनवाई हुई जिसमें पति ने तलाक की याचिका के साथ पत्नी की प्राइवेट फोटोज साथ में कोर्ट में पेश कर दी थी। हालाांकि इस केस में कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाया और पति और वकीलों को खरी-खोटी सुनाया। इस केस की सुनवाई जस्टिस सचिन दत्ता ने की। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पत्नी ने आरोप लगाया कि पति और उसके वकीलों ने दिल्ली हाई कोर्ट के 2015 के उस आदेश का पालन नहीं किया।…
राणा नायडू’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं कृति खरबंदा ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें अंदर तक छू लिया और उनके दिवंगत दादाजी और नानाजी की यादें ताजा कर दी हैं। फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कृति खरबंदा ने लिखा है कि इस फिल्म को देखकर उन्हें अपने “दादू” और “नानू” दोनों की याद आ गई। उन्होंने कहा कि वो उन्हें हर दिन याद करती हैं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें रुककर उनके सभी त्यागों के…
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पंजाब और दिल्ली से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के कांटेक्ट में रहकर राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिश रच रहे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह (23), गुरजंट सिंह (22), साजन सिंह (28) और गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया है। विदेशी हथियार और मोबाइल फोन…
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को मेघालय पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मेघालय पुलिस ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सोनम मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की कथित हत्या की मुख्य आरोपी है। पुलिस का कहना है कि अगर उसे रिहा किया गया तो वह न्याय से भाग सकती है। इस चर्चित मामले में राज्य की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एमएम सुंदरेश और शील नागू की…
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के दक्षिण तालुका स्थित मदापटना इलाके में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक भारी चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। खदान में काम के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब करीब 18 मजदूर रोज की तरह खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 40 फुट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान अचानक टूटकर नीचे गिर गई और मजदूर उसकी चपेट…
