Author: chhattisgarhrajya.in

जगदलपुर – छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संतान सुख दिलाने और तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ के जरिए संतान प्राप्ति का दावा कर एक दंपति से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत में वन विभाग में पदस्थ एक वन रक्षक और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला अब राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई तक पहुंच गया है, जहां इसकी जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2008 में विवाह के बाद संतान न होने पर दंपति ने चिकित्सकीय उपचार कराया। जांच में महिला को पीसीओडी (PCOD) की समस्या बताई गई। इलाज…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.710 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 5.45 लाख रुपये आंकी गई है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि राजपूताना होटल के सामने हनुमान मंदिर के पास एक युवक बैग में गांजा लेकर सप्लाई का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस…

Read More

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिटेबबुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा गांव जोधपुर रोमाणा के निकट उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक (ट्राला) से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेटाडोर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री वाहन में ही फंस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेटाडोर में करीब 12 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के बाड़मेर से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना…

Read More

अंबाला : अंबाला के धनयोड़ा गांव में 4 साल के मासूम निरवैर की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निरवैर सिंह को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। कल सुबह करीब 3:30 बजे निरवैर का शव बोरवेल से बाहर निकाला गया। वहीं गमगीन माहौल में 4 साल के मासूम निरवैर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 21 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन नहीं बच सकी जान बता दें कि यह दर्दनाक हादसा कल (मंगलवार) सुबह करीब 6:30 बजे हुआ था, जब खेलते-खेलते 4 साल का निरवैर सिंह अचानक खुले पड़े बोरवेल में…

Read More

सोशल मीडिया पर इन दिनों थाईलैंड का एक इलीगल पेट मार्केट चर्चा में है. भारतीय इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने बेहद सावधानी से इस मार्केट की अंदर की झलक दिखाई है. जहां रिकॉर्डिंग करना मना है, वहां उन्होंने जो वीडियो बनाया है, वह देखकर लोग हैरान रह गए हैं. इस मार्केट में आम पालतू जानवरों के अलावा दुर्लभ और एक्सोटिक जानवर बिकते नजर आए. छोटे-बड़े रेप्टाइल्स, रंग-बिरंगे पक्षी, बंदर, स्लो लोरिस, विभिन्न प्रजातियों के सांप, छिपकली और अन्य वाइल्ड एनिमल्स खुले में बिकते देखे गए. इनमें कई ऐसे जानवर हैं जो CITES (Convention on International Trade in Endangered Species) की लिस्ट…

Read More

नई दिल्ली में गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें फॉर्मल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी उनके साथ मौजूद रहे। यह दौरा दोनों देशों के बीच गहराते कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों की मजबूती माना जा रहा है। द्विपक्षीय वार्ता में अहम मुद्दों पर चर्चा राष्ट्रपति भवन में फॉर्मल वेलकम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। इस बैठक में भारत-जापान विशेष रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक सहयोग, रक्षा, तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों…

Read More

जुलाई में Nothing और OPPO से लेकर कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए मॉडल्स पेश करने वाली हैं. इनमें किसी में बड़ी बैटरी मिलेगी, दमदार कैमरा, तो किसी में प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट प्रोसेसर का कॉम्बिनेशन मिलने वाला है. इस महीने फोल्डेबल सेगमेंट में भी नए ऑपशंस मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं. आइए जानते हैं जुलाई में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में. OPPO Reno 16 और Reno 16c OPPO कंपनी 2 जुलाई को भारत में Reno 16 और Reno 16c लॉन्च करने वाली है. Reno 16 में 6.32-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर और…

Read More

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद कर दी थी। भारत के इस फैसले का सीधा असर पाकिस्तान पर पड़ा। गंभीर जल संकट और कूटनीतिक अलगाव से घिरे पाकिस्तान ने भारत को लेकर एक बार फिर जहर उगला है। सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद में आयोजित सेमिनार में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो और पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत का नाम लिए बिना धमकी दी है। पाक डिप्टी पीएम की गीदड़भभकी इस सम्मलेन में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने दावा…

Read More

एजेंसियां— डरहम, आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। बुधवार को सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा। आयरिश टीम द्वारा दिए गए घावों पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत जीत का मरहम लगाना चाहेगा। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे भी अंग्रेजों को हराकर खुद को साबित करना चाहेंगे। अय्यर आयरलैंड के दौरे पर बल्ले से भी फ्लॉप रहे और उसकी भरपाई वह अंग्रेजों के खिलाफ करना चाहेंगे। बता दें कि बुधवार ये…

Read More

सांगली: असम पुलिस ने सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 37 किलो (24 कैरेट) सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं. इस मामले में महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले 32 वर्षीय अक्षय बनसोडे को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गुवाहाटी के खारघुली इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रख रही थी. पक्की जानकारी मिलने के बाद एक विशेष टीम ने संबंधित जगह पर छापा मारा. पुलिस ने मौके पर अक्षय बनसोडे को दो…

Read More