Author: chhattisgarhrajya.in

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच बुधवार को नायरा एनर्जी ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये की कमी की है। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दामों में कोई कमी नहीं की है। हालांकि नायरा एनर्जी द्वारा तेल की कीमतों में कमी के बाद सरकारी तेल कंपनियों पर भी प्रेशर आ गया है। पेट्रोल पर 5-6 रुपये प्रति लीटर कमा रही तेल कंपनियां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) इस समय पेट्रोल पर 5 से 6 रुपये प्रति…

Read More

Which Fruits Are Best For Diabetes Patients: भारत इस समय तेजी से बढ़ती डायबिटीज की चुनौती का सामना कर रहा है. साल 2023 में पब्लिश इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च- इंडिया डायबिटीज स्टडी के अनुसार देश में करीब 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि लगभग 13.6 करोड़ लोग प्रीडायबिटिक कैटेगरी में आते हैं. यानी ये लोग आने वाले वर्षों में डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इस बीमारी के बढ़ते मामलों ने खानपान और लाइफस्टाइल को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं. क्या डायबिटीज में फलों को खाना बंद कर…

Read More

दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स को यूजरनेम फीचर देने जा रहा है। अब तक यह एप केवल मोबाइल नंबर आधारित पहचान पर काम करता था, लेकिन नए अपडेट के बाद लोग फोन नंबर साझा किए बिना भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। मेटा (Meta) के इस प्लेटफॉर्म ने इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर यूजरनेम रिजर्वेशन शुरू किया है और इसका पूरा रोलआउट 2026 के अंत तक होने की उम्मीद है। इस फीचर को प्राइवेसी के लिहाज से बड़ा बदलाव माना जा रहा है, लेकिन भारत जैसे बड़े बाजार में स्कैम, फर्जी पहचान और ऑनलाइन धोखाधड़ी…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा फेरबदल करते हुए विभाग के अंतर्गत कार्यरत 33 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना के स्थान पर 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े बदलाव के तहत अमजद जाफरी को जनपद पंचायत गरियाबंद से आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर, अमित भाटिया को जगदलपुर से ओरछा (नारायणपुर), लोकेश्वर को ओरछा से राजनांदगांव, आर.एस. सेंगर को अंबिकापुर से रामानुजनगर (सूरजपुर), और संजय कुमार राय को…

Read More

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर कांग्रेस नेता और कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण, सार्वजनिक परामर्श और आम सहमति के इस ईंधन को लागू कर 3.6 करोड़ भारतीयों को एक प्रयोग का हिस्सा बना दिया गया। प्रियांक खरगे ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने जवाब में स्वीकार किया है कि एथेनॉल मिश्रण के प्रभाव का आकलन अभी जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्याप्त सार्वजनिक चर्चा और सहमति के बिना ही इस नीति को लागू कर दिया।…

Read More

फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश मुख्यमंत्री ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान, भगवान श्री राम के आदर्श पथ पर चलने का दिया संदेश सरगुजा- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों…

Read More

खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान रायपुर- खीरे की व्यावसायिक खेती एक बेहद लाभदायक व्यवसाय है, जो 45 से 50 दिनों में पैदावार देना शुरू कर देता है। व्यावसायिक खेती में खीरे को जमीन पर फैलाने के बजाय मचान और तारों का सहारा देकर ऊपर चढ़ाना चाहिए। इससे फल जमीन के संपर्क में नहीं आते, गलते नहीं हैं और उनका आकार, रंग और चमक शानदार रहती है, जिससे बाजार में बेहतरीन भाव मिलता है। बुवाई के 45-50 दिनों बाद फल तोड़ने योग्य हो जाते हैं। मचान विधि से एक एकड़ में लगभग 30 से 45 क्विंटल तक उपज प्राप्त हो…

Read More

छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का हुआ लोकार्पण, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान शिक्षा, संगठन और संस्कार से समाज होगा मजबूत, युवाओं से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार रायपुर- वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर के महादेव घाट में आयोजित छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन लोकार्पण, सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया और शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया। शिक्षा और संगठन समाज की सबसे बड़ी ताकत…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने और खेती को अधिक सुगम बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में खरीफ सीजन 2026 के लिए जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया वितरण पर लागू 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है। अब किसानों को खरीफ 2025 की भांति उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में…

Read More

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक सरकारी स्कूल के किचन में सांप निकलने से हड़कंप मच गया. घटना अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम हतोला स्थित शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की है, जहां बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार किया जा रहा था. इसी दौरान रसोईघर में सांप दिखाई दिया, जिससे रसोई कर्मचारियों और स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई. स्कूल प्रबंधन ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी. समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा. मध्यान्ह भोजन बनते समय…

Read More