Author: chhattisgarhrajya.in

मथुरा: ब्रजभूमि में आस्था और भक्ति के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं. जहां भक्त भगवान की भक्ति में कठिन से कठिन प्रण पूरा करनें में जुट जाते हैं. कुछ ऐसा ही कर रहे हैं आगरा के रहने वाले 13 साल के आराध्य गुप्ता. जो बरसाने में गहवर वन की परिक्रमा हाथों से कर रह हैं. उनका यह कठिन संकल्प देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. क्योंकि करीब सात किलोमीटर की यह लंबी परिक्रमा हाथों से करना आसान नहीं है. लेकिन आगरा के आराध्य गुप्ता इस मुश्किल परिक्रमा में जुट गए हैं. जो भक्ति का अनोखा रंग है. खास…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर रवाना हो गए हैं. इस यात्रा के दौरान वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर, जोनाथन से मिलेंगे. जोनाथन सेशेल्स का एक विशाल कछुआ है, जिसके बारे में माना जाता है कि उसका जन्म 1832 में हुआ था, यानी वह लगभग 194 साल का है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जोनाथन को दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर माना है. लगभग दो सदियों से जोनाथन ने कई ऐतिहासिक घटनाओं को देखा है, कई पीढ़ियों को गुजरते हुए देखा है और दुनिया में आए बड़े बदलावों का अनुभव किया है. पीएम…

Read More

उन्नाव। उन्नाव शहर के एक मजदूर की बेटी को आयकर विभाग ने 20.98 करोड़ कमाई करने का नोटिस भेजा है। इसमें विभाग ने आय छिपाने और बड़े कारोबार से जुड़े लेनदेन का हिसाब मांगा है। बेटी ने जब एसपी को फर्जीवाड़ा होने की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की तो उसे साइबर थाना भेजा दिया गया। वहीं साइबर थाने में किसी प्रकार की काल या फ्राड न होने का हवाला देकर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। मामला आयकर से जुड़ा बताकर वापस भेज दिया गया। इससे अब मजदूर की बेटी आयकर और पुलिस के चक्कर काट रही है।…

Read More

बिना हेलमेट वाहन चलाना कितना घातक हो सकता है ये बेंगलुरु की घटना को देखकर समझना मुश्किल नहीं है. एक शख्स बिना हेलमेट पहने बाइक से तेज रफ्तार में चला जा रहा था. अचानक सूखे पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर गिरी. लकड़ी सिर पर लगते ही बाइक समेत वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और कोमा में चला गया. एइस घटना से एक पल में उसकी पूरी दुनिया बदल गई. वह काम पर जा रहा था लेकिन चोट लगने से अस्पताल पहुंच गया. पेड़ की टहनी गिरने से कोमा में बाइकर राहगीर दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे…

Read More

शहीद की माताजी से की आत्मीय भेंट, अंत्योदय कार्ड जारी करने के दिए निर्देश रायपुर – महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा स्थित शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा एवं जनसेवा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य…

Read More

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर 3 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर वाहन जप्त, खनिज संपदा की लूट नहीं होगी बर्दाश्त, अवैध उत्खनन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 जेसीबी मशीन तथा 3 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया…

Read More

पलायन की त्रासदी से ‘लखपति दीदी’ बनने की मुकम्मल दास्तान रायपुर- छत्तीसगढ़ की माटी में संघर्ष और स्वावलंबन की एक ऐसी अमिट इबारत लिखी है श्रीमती राजकुमारी साहू ने। कभी दो वक्त की सूखी रोटी और बच्चों के बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी सरजमीं छोड़कर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर राजकुमारी, आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम बिलासपुर में आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। कल तक जो हाथ तंगहाली के आगे बेबस थे, आज वे ‘बिहान’ योजना की बदौलत न सिर्फ अपने परिवार की किस्मत बदल रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी…

Read More

उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग तक की बनी मजबूत चेन छत्तीसगढ़ के वनांचल में ‘पीली क्रांति’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत धमतरी- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का आदिवासी बहुल नगरी विकासखंड अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ‘पीली क्रांति’ (हल्दी उत्पादन) की ओर कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री के मंशानुसार कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने और वनांचल के किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यहां हल्दी की वैज्ञानिक खेती की एक बड़ी और महत्वाकांक्षी शुरुआत की गई है। ​इस मुहिम के तहत नगरी और मगरलोड क्षेत्र के 250 किसानों ने 10 टन उच्च गुणवत्तायुक्त…

Read More

एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश का सुनहरा अवसर प्रतिमाह ₹50 हजार की फेलोशिप, ट्यूशन फीस का पूरा खर्च वहन करेगी राज्य सरकार रायपुर- तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित IIIT-NR में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹50,000 की फेलोशिप…

Read More

सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे आय और स्वरोजगार के नए द्वार धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क, रायपुर भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सहायक व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इन्हीं में मछली पालन आज केवल भोजन का स्रोत नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार, आय और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन गया है। कम लागत, कम समय में बेहतर उत्पादन और बाजार में बढ़ती मांग के कारण यह व्यवसाय गांवों में तेजी से लोकप्रिय…

Read More