केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के जांच के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। क्योंकि सिया को लगता था कि अगर केतन की मौत हो जाती है तो उसके ऊपर से शादी का दबाव कम से कम तीन साल तक टल जाएगा। इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक, सिया का बॉयफ्रेंड और आरोपी चेतन चौधरी भी शादी से पहले दो से तीन साल का समय चाहता था। ऐसे में तय शादी को तोड़ने और बदनामी का सामना करने के बजाय दोनों ने ये मिलकर…
Author: chhattisgarhrajya.in
दिल्ली और उत्तराखंड में प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गई है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक कथित धमकी भरे ईमेल के बाद दोनों राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खालिस्तान समर्थक आतंकी तत्व जरुरी स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर सूत्रों के मुताबिक, कथित ईमेल में कई मंदिरों, सरकारी ऑफिस, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। इसमें कुछ राजनीतिक नेता भी निशाने पर है हालांकि, ईमेल में किए गए…
पुलिस ने जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस के एक और पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। तृणमूल नेता तारकेश्वर चक्रवर्ती दक्षिण कोलकाता के सर्वे पार्क क्षेत्र में स्थित केएमसी के वार्ड नंबर 104 के पार्षद थे। इसके अलावा, तारकेश्वर केएमसी के बरो नंबर 11 के अध्यक्ष भी थे। पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया। तारकेश्वर के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज पुलिस ने बताया कि सर्वे पार्क पुलिस स्टेशन में तारकेश्वर के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज है। वह संतोषपुर के कालीकुमार मजूमदार रोड का निवासी है। पहली एफआईआर में तृणमूल के…
आगर-मालवा: ‘मां को तीन साल से लकवा है, इलाज में लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन कोई आराम नहीं मिला. अब 10 दिन में उनके हाथ-पैर में सामान्य गतिविधि दिख रही है. यह कहना है गुजरात की सोनिया की. इसी तरह 80 साल के नाहर कहते हैं, कई साल से पेट की समस्या से परेशान था, इलाज में कम से कम एक लाख रुपये लुटाए, पर राहत नहीं मिली. लेकिन, अब 9 दिन में ही फायदा दिख रहा है’. सबसे बड़ी बात है यह सब बिना दवा के हुआ है और यह चमत्कार मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा…
फरीदाबाद (हरियाणा): गाँव आलमपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी छोटी बहन (साली) से शादी करने के रास्ते में रोड़ा बन रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान जोया के रूप में हुई है। जोया का निकाह पिछले साल गाँव आलमपुर के रहने वाले ताहिर से हुआ था। ताहिर पेशे से एक वाहन चालक (ड्राइवर) है। दोनों की एक आठ महीने की मासूम बेटी भी है, जिसके सिर…
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में काम करने से इनकार करने पर बिहार के एक मजदूर की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गयी। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के रोहनी हरजीपुर गांव के निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुमार पर बिहार के कटिहार जिले के खुजरा गांव निवासी राजू (35) की कथित तौर पर डंडे से बेरहमी से पीटने का आरोप है। थाना प्रभारी सत्यनारायण…
भीलवाड़ा के लाडपुरा क्षेत्र के अमरतिया गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक किसान के मकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मकान मालिक पर लकड़ी से हमला कर घायल कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान बदमाशों ने घायल को दर्द की गोली दी, पानी पिलाया और उसके सिर पर पट्टी भी बांधी। जानकारी के अनुसार सोपुरा मार्ग स्थित खेत पर बने शांतिलाल शर्मा के मकान में देर रात बदमाश घुस आए। आहट होने पर शर्मा के जागने पर बदमाशों ने लकड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा उनका मोबाइल…
रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर (Large Diameter) ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। बैठक में निदेशक मंडल ने परियोजना की…
मथुरा: ब्रजभूमि में आस्था और भक्ति के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं. जहां भक्त भगवान की भक्ति में कठिन से कठिन प्रण पूरा करनें में जुट जाते हैं. कुछ ऐसा ही कर रहे हैं आगरा के रहने वाले 13 साल के आराध्य गुप्ता. जो बरसाने में गहवर वन की परिक्रमा हाथों से कर रह हैं. उनका यह कठिन संकल्प देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. क्योंकि करीब सात किलोमीटर की यह लंबी परिक्रमा हाथों से करना आसान नहीं है. लेकिन आगरा के आराध्य गुप्ता इस मुश्किल परिक्रमा में जुट गए हैं. जो भक्ति का अनोखा रंग है. खास…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर रवाना हो गए हैं. इस यात्रा के दौरान वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर, जोनाथन से मिलेंगे. जोनाथन सेशेल्स का एक विशाल कछुआ है, जिसके बारे में माना जाता है कि उसका जन्म 1832 में हुआ था, यानी वह लगभग 194 साल का है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जोनाथन को दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर माना है. लगभग दो सदियों से जोनाथन ने कई ऐतिहासिक घटनाओं को देखा है, कई पीढ़ियों को गुजरते हुए देखा है और दुनिया में आए बड़े बदलावों का अनुभव किया है. पीएम…
