Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की
    खेल

    पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी टी20 में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए थे। 192 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस, जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज का सकारात्मक अंत किया। हालांकि, भारत ने यह टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन टी20 जीते थे। पहला मुकाबला भारत ने चार विकेट से, दूसरा टी20 चार विकेट से और तीसरा टी20 छह विकेट से जीता था। चौथे टी20 में कीवियों ने वापसी की और 87 रन से जीत हासिल की। 

    श्रेयस पहली बार इस सीरीज में टॉस हारे और मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर एक वक्त जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारत 200 के पार स्कोर बनाएगा, लेकिन 21 रन बनाने में तीन विकेट गंवाने से भारत 200 के पार नहीं पहुंच सका। कीवियों ने कई कैच छोड़ और फील्डिंग खराब रही। इस मैच में श्रेयस और नमन के आसान कैच छूटे। 

    भारत की पारी
    ईशान ने 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस ने 23 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 112 रन था। 112 पर ईशान आउट हुए और 133 रन तक आते-आते भारत के पांच विकेट गिर चुके थे।

    ईशान और श्रेयस के अलावा नमन धीर ने 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, नीतीश रेड्डी 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा एक रन और संजू सैमसन एक रन बना सके थे। वहीं, तिलक वर्मा छह रन बना पाए। भुवनेश्वर ने भी छह रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। वहीं, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को दो-दो विकेट मिले।

    न्यूजीलैंड की पारी
    192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही थी। फिन एलन दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने थे। इसके बाद टिम साइफर्ट ने डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल 16 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। फिर साइफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 86 रन की साझेदारी निभाई और भारत को लगभग मुकाबले से बाहर कर दिया।

    साइफर्ट 50 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिलिप्स ने बेवन जैकब्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाई। फिलिप्स 38 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    IND vs NZ 5th T20 Playing 11: आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!

    October 31, 2026

    आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.