Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित राज्य की प्रमुख नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में प्रवाहित हो रही नदियों के पुर्नजीवन हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। नदियों का संरक्षण से जन स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में बैठक में जिलों के कलेक्टरों से नदियों के कैचमेंट एरिया में बनायी गई विविध जल संरक्षण एवं संचयन की कार्य योजनाओं को लेकर…

Read More

बिहान की दीदियां अब गांव-गांव में स्थापित करेंगी सौर ऊर्जा संयंत्र, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा सशक्त कदम रायपुर- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत कबीरधाम जिले में महिला सशक्तिकरण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। कबीरधाम जिले में वंदे मातरम् संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की 35 महिलाओं को “सोलर दीदी” के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये महिलाएं अब गांवों में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, संचालन, रखरखाव एवं तकनीकी सेवाएं प्रदान करेंगी। विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में दीदियों…

Read More

रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव द्वारा सड़कों व पुलों के निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करने और ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद विभाग ने दो ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले 8 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं। वहीं पूर्व में दो ठेकेदारों को जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब का परीक्षण कर ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से प्रतिवेदन मंगाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 10 जून को भी राष्ट्रीय…

Read More

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसा खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव में 40 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने 10 दिनों के भीतर बड़ा खुलासा किया है. भिंड जिले के मेहगांव थाना पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है जिसकी साजिश सैकड़ों किलोमीटर दूर रची गई और इसे अंजाम देने के लिए प्रेम विश्वासघात और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. तीन जून को पिपरौली गांव के पास बंबा किनारे अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसका चेहरा…

Read More

जयपुर- शिवदासपुरा थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हरिशंकर शर्मा का शव उनकी ही कार में मिला। शव को प्लास्टिक और बोरे में लपेटकर छिपाया गया था। जानकारी के अनुसार विधानी निवासी 40 साल के हरिशंकर शर्मा 13 जून को घर से काम के सिलसिले में निकले थे। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सोमवार की सुबह जब घर के पास ही उनकी कार खड़ी मिली, तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए।…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन हवसी दरिंदों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है। रास्ते…

Read More

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर कैंट क्षेत्र में पकड़े गए कथित फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस जांच में सामने आया है कि 21 वर्षीय आर्यन ने अपनी फर्जी पहचान को सच दिखाने के लिए दो बाउंसर और एक ड्राइवर भी किराए पर रखे थे. वह खुद को सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था. बाउंसर को रोजाना के म‍िलते 1000 रुपए शाहजहांपुर पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि शहर के मोहल्ला वर्कजई निवासी शशांक और मोहसिन, साउथ सिटी…

Read More

रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों का निराकरण करने और कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने वाले श्रेष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किये है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे ई-ऑफिस पर अच्छे से अच्छा कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के…

Read More

श्रीमती अनुप्रिया पटेल बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली से आर्थिक उत्पादकता बढ़ती है, कार्यबल की संख्या में बढ़ोतरी होती है और विकास दीर्घावधि तक होता है। इसलिए, अच्छी सेहत न केवल समाज के लिए अच्छा संकेत है, बल्कि यह देश की एक संपत्ति भी है। यह वह आधार है, जिस पर मानवीय क्षमता का निर्माण होता है और देश की ताकत मापी जाती है। इसलिए, बेहतर सेहत न केवल समाज के लिए अच्छा है, बल्कि यह देश की एक संपत्ति है और इसमें लगाया गया हर रुपया देश के लोगों में किया गया निवेश है।इस तरह, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) , यानी…

Read More

राजेश अग्रवाल ‘विकसित भारत’ का विज़न हासिल करने के लिए अगले दो दशकों तक आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए रखना ज़रूरी है। भारत का विशाल घरेलू बाजार इस विकास के लिए एक महत्वपूर्ण इंजन है, लेकिन केवल इसी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। वैश्विक प्रतिस्पर्धी पैमाने और वास्तविक तकनीकी परिवर्तन हासिल करने के लिए, भारत मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के नेटवर्क के माध्यम से वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ मजबूती से एकीकृत हो रहा है। जहां डब्ल्यूटीओ समझौते नियम-आधारित वैश्विक व्यापार प्रणाली के लिए आधारशिला प्रदान करते हैं, वहीं एफटीए इच्छुक साझेदारों को डब्ल्यूटीओ आधारशिला पर आगे बढ़ाते हुए…

Read More