पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान (Mardan) शहर में एयरफोर्स का एक ट्रेनर प्लेन अचानक आसमान से गिरकर सड़क पर क्रैश (Plane Crash) हो गया है. सोमवार को हुए इस हादसे में प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हादसे को साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन कितनी तेजी से नीचे आता है और सड़क से टकराते ही आग के गोले में बदल जाता है. क्रैश होने के बाद यह प्लेन अपने…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आखिरकार उड़ान भर ली. सोमवार को एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना हुई और इसके साथ ही देश के नागरिक उड्डयन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया. लेकिन इस उद्घाटन की सबसे खास बात सिर्फ विमान सेवा की शुरुआत नहीं थी, बल्कि वे किसान थे, जिन्हें इस परियोजना के लिए अपनी जमीन देने के बदले सम्मान स्वरूप पहली उड़ान का यात्री बनाया गया. करीब 170 किसान जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुए. इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार हवाई जहाज…
मुंबई -टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय अभिनेत्री का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट…
4 जून को जैसे ही अमेरिका-ईरान शांति समझौते की खबर आई, ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें लुढ़क गईं. 15 जून को भारत में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.11 से उछलकर 94.65 पर पहुंच गया. शेयर बाजार में तेजी आई, लेकिन असली सवाल तो यह है कि आम आदमी की जेब पर इसका असर कब पड़ेगा, पेट्रोल-डीजल कब सस्ते होंगे, घर की रसोई गैस का सिलेंडर कब कम दाम पर मिलेगा और आखिर महंगाई से कब राहत मिलेगी? जैसे ही 14 जून को शांति समझौते की खबर आई, ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें लुढ़क गईं. 15 जून को भारत…
OnePlus भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus N6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने ऑफिशियली मॉडल की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह अपकमिंग मॉडल कंपनी की N-सीरीज का पहला मॉडल होगा. कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए लाई जा रही है जो कम कीमत में OnePlus का एक्सपीरियंस चाहते हैं. 30 जून को होगा लॉन्च OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि OnePlus N6 को 30 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने…
दांबुला। सूर्यांश शेडगे (72), विप्रज निगम (51) की जूझारु अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने सोमवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ 265 रन का सम्मानजक स्कोर बनाया। आज यहां श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे शुरु से ही लड़खड़ाती नजर आयी। 39 रन के स्कोर पर उसने दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रभसिमरन सिंह (11) और वैभव सूर्यवंशी (21) के विकेट गंवा दिये। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभलाने का प्रयास…
Bhagwan Ganesh: भगवान गणेश का स्वरूप अत्यंत मनोहर एवं मंगलकारी माना गया है. वे एकदंत, चतुर्भुज, लंबोदर तथा गजानन हैं. उनके चार हाथों में क्रमशः पाश, अंकुश, मोदक पात्र तथा वरद मुद्रा सुशोभित रहती है. उनका वर्ण रक्ताभ माना गया है और वे पीत वस्त्र धारण करते हैं. रक्त चंदन और लाल पुष्प उन्हें विशेष प्रिय हैं. वे अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से शीघ्र प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. गणेश जी के प्रसिद्ध नाम और महिमा भगवान गणेश को माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र तथा सभी देवताओं में अग्रपूज्य माना जाता है. वे गणों के ईश्वर,…
भारत दुनिया के सबसे विविध लोकतंत्रों में से एक है। हर राज्य की अपनी भाषा, संस्कृति, परम्पराएं और प्राथमिकताएं हैं। इसलिए, स्वाभाविक ही है कि स्थानीय आकांक्षाओं और चिंताओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का उदय हुआ है। इनमें से कई दलों ने उन मुद्दों को उजागर करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन पर शायद राष्ट्रीय नेताओं का पर्याप्त ध्यान नहीं गया हो। साथ ही, भारतीय राजनीति का इतिहास दिखाता है कि कई क्षेत्रीय दल किसी विशेष मुद्दे, किसी लोकप्रिय स्थानीय नेता या किसी मजबूत भावनात्मक आंदोलन से पैदा होते हैं। कुछ क्षेत्रीय…
अब यह भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का नया मुहावरा होना चाहिए। हम सुनते आए थे कि जनता ‘जनार्दन’ होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सार्वजनिक मंचों से यह कई बार स्वीकार किया है और चुनाव के बाद जनता के सामने नतमस्तक भी हुए हैं। दरअसल लोकतंत्र के शास्त्रीय अर्थ तो यही हैं, क्योंकि जनता ही जन-प्रतिनिधि चुनती है। प्रधानमंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, कद्दावर नेताओं को खारिज कर सत्ता से बाहर भी करती रही है, लेकिन अब भाजपा नए किस्म की राजनीति गढ़ रही है। फिलहाल पश्चिम बंगाल का ही उदाहरण लें। भाजपा ने चुनाव में 15 साल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी…
नई दिल्ली -भारतीय सेना ने अपनी ड्रेस और ग्रूमिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. सेना की नई नियमावली ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026’ के तहत कई ऐसे प्रावधानों को बदला या हटाया गया है, जिन्हें लंबे समय से ब्रिटिश शासनकाल की विरासत माना जाता था. सेना का कहना है कि इन बदलावों का मकसद भारतीय सैन्य परंपराओं को बनाए रखते हुए वर्दी और नियमों को देश की बदलती पहचान और वर्तमान जरूरतों के अनुरूप बनाना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 174 पन्नों की नई नियमावली के अनुसार अब सेना के अधिकारी औपचारिक पोशाक के साथ बंद गले वाली बंडी जैकेट पहन…
