अहमदाबाद: 2024 लोकसभा चुनावों में जीत के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष बनने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को 2027 में गुजरात की पिच पर मजबूत टक्कर देने का चैलेंज दिया था, लेकिन बीजेपी के गढ़ गुजरात में कांग्रेस के पास 1 सांसद बचा है। राज्यसभा चुनावों में बीजेपी ने चारों सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं बचा है। राज्य की सभी 11 सीटों पर अब बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस 1 सांसद पर सिमट…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुंबई: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन ( Mumbai Local News ) में सनसनीखेज घटना सामने आई है। लोकल ट्रेन में सीट को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी। क्या है पूरा मामला?कर्जत जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि चलती मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। एक युवक को पहले कुछ लोगों ने मिलकर पीटा था। बाद में…
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में एक सरकारी बैठक उस वक्त अखाड़ा बन गई, जब नगर पालिका की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) और स्थानीय विधायक आमने-सामने भिड़ गए. बैठक के दौरान EO विधायक से तीखी बहस में उलझ गईं और कथित तौर पर तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकाती नजर आईं. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया. बयाना में निर्दलीय महिला विधायक ऋतु बनावत नगर पालिका की बैठक ले रही थी. इस बैठक में उन्होंने एक ही फर्म को तमाम कामों के ठेके दिए जाने पर सवाल…
देहरादून: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी ( आईएमए ) में आयोजित पासिंग आउट परेड ( पीओपी ) के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। इस बार पासिंग आउट परेड में पास आउट होने के बाद पहली बार 9 महिला कैडेट सैन्य अफसर बन गईं हैं। इस मौके पर चीफ गेस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो महिला-नेतृत्व वाले विकास तथा सशक्त भारत की अवधारणा को नई ऊर्जा प्रदान करता है। 515 जेंटलमैन कैडेट शामिल इससे पहले राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित और 141वें तकनीकी स्नातक…
नेशनल डेस्क: झारखंड के पलामू जिले के उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे मेदिनीनगर के श्रद्धालुओं की एक कार को एक ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 8 बजे घटना की खबर मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर दौड़ गई। एक जख्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चूड़ी कारोबारी अजमल जख्मी पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
Patna – मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस पदाधिकारियों का हालचाल जानने के लिए पटना जोन के आईजी जितेन्द्र कुमार राणा शनिवार को पटना एम्स पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती दोनों घायल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान एम्स में पुलिस अधिकारियों और परिजनों की आवाजाही दिनभर बनी रही तथा अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल देखा गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार…
डबरा- मध्य प्रदेश के डबरा-बिलौआ क्षेत्र में चल रहे ₹74 करोड़ के कथित अवैध उत्खनन मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक तूल पकड़ लिया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकेश परिहार ने मीडिया के सामने एक चौंकाने वाला दावा किया है। परिहार ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि जिस खदान में खुलेआम अवैध खनन हो रहा है, वह स्थानीय तहसीलदार की मां के नाम पर पंजीकृत है और स्वयं तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा उसमें गवाह के रूप में दर्ज हैं। इस आरोप के बाद जब मीडिया ने मामले की पुष्टि के लिए तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा से प्रतिक्रिया…
चरखी दादरी : चरखी दादरी के गांव कन्हेटी में गुरुवार शाम हादसे में 29 वर्षीय दिव्यांग पूर्व फौजी रविंद्र की ई-ट्राईसाइकिल में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग देख ग्रामीण बचाने पहुंचे, लेकिन जब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों व ग्रामीणों ने ई-ट्राईसाइकिल की बैटरी शॉर्ट सर्किट से फटने के कारण आग लगना बताया है। बता दें कि रविंद्र दौड़ लगाने और फुटबॉल खेलने में अव्वल था। खेल कोटे से ही 2014 में सेना में भर्ती हुआ था। लगभग 2 साल ही सेना में नौकरी की, उसके बाद कमर में गंभीर चोट लगने से वह…
तीसा -चुराह उपमंडल के गांव थनेला में शराब के नशे में धुत्त 4 लोगों द्वारा घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बहू के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 70 वर्षीय मेला राम पुत्र दास निवासी गांव थनेला द्वारा नागरिक अस्पताल तीसा में पुलिस को दिए बयान में बताया कि 11 जून शाम करीब 7 बजे कि वह अपने घर पर अपनी पत्नी सीलो और बहू केसो देवी के साथ मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर योग सिंह…
Prayagraj News : प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित लल्ला चुंगी चौराहे पर शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को कथित तौर पर मृतक के बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राजमृतक की पहचान शिवकुटी क्षेत्र के लाल की सराय निवासी 70 वर्षीय राम दुलारे कोरी के रूप में हुई है। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और…
