Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब AN-32 जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। IAF अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होने के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई। हादसे की खबर मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया, जो आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हैं।…

Read More

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है। FIR होने के बाद प्रणीत मोरे ने सभी से ही माफी मांगी है और साथ ही कानूनी प्रक्रिया में अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने की भी बात कही है। प्रणीत मोरे ने मांगी माफी प्रणीत मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर बात करते हुए कहा, ‘तो ये बात मुझे आप सभी से काफी समय से करनी थी। मेरे एक शो का क्लिप काफी वायरल हो गया जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। और मैं ये नफरत डिजर्व भी करता हूं। लेकिन उस लड़के…

Read More

जब किसी व्यक्ति को अचानक लकवा (स्ट्रोक) आता है, तो अक्सर लोग कहते हैं कि यह बिना किसी चेतावनी के हो गया। लेकिन सच्चाई यह है कि कई मामलों में शरीर पहले से कुछ संकेत देने लगता है। समस्या यह है कि ज्यादातर लोग इन संकेतों को सामान्य थकान, कमजोरी या बढ़ती उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अमेरिका के National Institute of Neurological Disorders and Stroke (NIH), American Stroke Association और NHS UK के अनुसार, स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। समय पर लक्षण पहचान लिए जाएं तो मरीज की जान बचाई जा सकती है और स्थायी विकलांगता के खतरे को भी कम…

Read More

लियाकी फ्रीडम (Liaki Freedom) जहाज पर हमले में भारतीय नाविकों की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही है। इन खबरों पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है और इस रिपोर्ट में इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया है। मंत्रालय ने जहाज के कप्तान से सीधे संपर्क किया है, जिसने पुष्टि की कि सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और जहाज पर कोई हमला नहीं हुआ है। मिसाइल अटैक सिर्फ एक अफवाह सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह फैल गई कि ओमान तट के पास अमेरिकी सैन्य कार्रवाई…

Read More

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मोदी सरकार पर युवाओं के साथ सिस्टमैटिक धोखा करने का आरोप लगाते हुए पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन और राहुल गांधी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जाएगा। बड़े छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू करेगी कांग्रेस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस अभियान के तहत बड़े छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू करेंगे। इसकी शुरुआत राजस्थान के कोटा जिले से होगी। देश भर में कोचिंग हब…

Read More

पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। AGTF ने बठिंडा में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से मिले हथियार और कारतूस पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो देसी .32 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीजीपी के अनुसार,…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) फ्रांस (France) और स्लोवाकिया (Slovakia) के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा 13-18 जून तक रहेगा। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रांस और स्लोवाकिया में पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत शामिल होंगी। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि उनका मुख्य ध्यान आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर होगा। भारत इनोवेट्स पर रहेगा जोर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर…

Read More

बेंगलुरु: कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में चार उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। चुनाव में जीत हासिल करने वाले चार उम्मीदवारों में तीन कांग्रेस तो एक बीजेपी का है। गुरुवार को कर्नाटक राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के नामों का ऐला किया है। निर्वाचन अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य से मौजूदा चार राज्यसभा सदस्यों इरन्ना कडाडी और नारायण कोरागाप्पा (दोनों बीजेपी से), कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है। इन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी। खरगे कर्नाटक…

Read More

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. कार से उतरते ही तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतक युवक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला था और केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है. हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ. पुलिस के अनुसार, तीन युवक कार से यात्रा कर रहे थे. जब प्रशांत सिंह नामक युवक कार से उतरा, तभी तेज रफ्तार यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी. युवक गंभीर…

Read More

अहमदाबाद: गुजरात में एक 56 साल के सरकारी प्राइमरी स्कूल टीचर को लगभग एक साल तक कई नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान देवानंद बेरा के तौर पर हुई है। वह एक गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में काम करता था और पिछले तीन साल से वहां पढ़ा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह टीचर शारीरिक रूप से दिव्यांग है और रिटायरमेंट के करीब है। स्कूल परिसर के अंदर छात्राओं के साथ गलत तरीके से शारीरिक संपर्क बनाता था और उनका यौन शोषण करता…

Read More