दोना-पत्तल से कारोबार शुरू कर चार व्यवसायों का कर रही हैं सफल संचालन गांव की महिलाओं के लिए पेश की मिसाल रायपुर- स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर श्लखपति दीदीश् बन रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसी कई महिलाओं ने प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और छोटी पूंजी की मदद से स्वरोजगार अपनाकर अपनी तकदीर बदली है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत चल रहा लखपति दीदी अभियान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है। इसका सबसे सटीक और जीवंत…
Author: chhattisgarhrajya.in
डेस्क: क्या आप जानते हैं कि पेशाब रोकने की कोशिश आपके दिमाग के काम करने के तरीके को बदल सकती है, और वह भी बुरे तरीके से। न्यूरो-न्यूरोलॉजिस्ट यह सलाह देते हैं कि जब आप जाग रहे हों, तो हर 3-4 घंटे में अपना ब्लैडर खाली करना चाहिए, बशर्ते आप सामान्य दिनों में सामान्य मात्रा में पानी पी रहे हों। अगर आप रोजाना अपने ब्लैडर पर जोर डालते हैं और प्रैशर आने के बाद भी टॉयलेट नहीं जाते हैं तो आपका दिमाग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। दिमाग और ब्लैडर के बीच ये है कनेक्शन न्यूरो-न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार- पेशाब रोकने…
रायपुर- स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उसे देशभर में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर राजनांदगांव देश में सर्वाधिक सोलर क्षमता वाले कनेक्शन स्थापित करने वाला जिला बन गया है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन तथा विद्युत विभाग के समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हुई है। योजना के तहत जिले में अब तक 6776 आवेदन प्राप्त…
इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता आईटी, टेक्सटाइल, डेटा सेंटर, फार्मा के क्षेत्र में खुली 7,800 रोजगार की राह हैदराबाद- छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा विकसित भारत के…
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अपना पहला भाषण देते हुए केंद्र सरकार से कई मांगें कर डाली। विजय ने चेन्नई और कन्याकुमारी को जोड़ने वाले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए जोरदार वकालत की। विजय ने कहा कि तमिलनाडु की तेजी से होती आर्थिक तरक्की के लिए जरूरी है कि अहम नेशनल हाईवे और रेल कॉरिडोर का समय पर विकास हो। उन्होंने केंद्र से पांच बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने का आग्रह किया। इनमें सबसे अहम चेन्नई से कन्याकुमारी तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का प्रस्ताव था। इस प्रोजेक्ट से तमिलनाडु में…
विशाखापत्तनम: ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर ओमान तट के निकट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के पास हमला हुआ। इस हमले में जहाज के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) पटनाला सुरेश, डेक कैडेट आदित्य शर्मा और इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई। बताया गया कि घटना के बाद तीनों भारतीय नाविक…
नई दिल्ली/बेंगलुरु: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक इस बार कई मायनों में खास रही। पहली बार सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री इस अहम बैठक में शामिल हुए। पिछले वर्षों में राजनीतिक मतभेदों और बहिष्कार के कारण यह मंच अक्सर विवादों में रहा था, लेकिन इस बार माहौल पूरी तरह अलग नजर आया। इस बैठक में किसी भी मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मुद्दे नहीं उठाए। सभी का पूरा फोकस विकास, अर्थव्यवस्था और राज्यों की प्राथमिकताओं पर रहा। खास बात यह रही कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। इसे राज्य की नीति…
जम्मू डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक अहम उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर में होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जम्मू-कश्मीर की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डी.जी.पी. नलिन प्रभात सहित गृह मंत्रालय, सेना, अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। अधिकारियों द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्गों, यात्री सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और आतंकवाद-रोधी रणनीतियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष अमरनाथ…
Maharashtra Child Murder Case: महाराष्ट्र के सांगली शहर के संजयनगर इलाके के अभयनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. चार से पांच हमलावरों ने घर में घुसकर 13 साल के वेदांत मारुति बंडगर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वेदांत स्थानीय हमाल नेता का पोता था. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल वेदांत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित…
Ghazipur News: गाजीपुर की एक अदालत ने 4 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में उसके मामा को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई और 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी मोहम्मद अरबाज खान की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अमजद खान ने 21 अक्टूबर 2021 को बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने 4 वर्षीय भांजे दानियाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष की ओर से…
