Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार
    • लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
    • सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़-बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय
    • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई”, 370 बिरयानी विवाद पर FIR होने के बाद प्रणीत मोरे ने माफी मांगी
    मनोरंजन

    “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई”, 370 बिरयानी विवाद पर FIR होने के बाद प्रणीत मोरे ने माफी मांगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है। FIR होने के बाद प्रणीत मोरे ने सभी से ही माफी मांगी है और साथ ही कानूनी प्रक्रिया में अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने की भी बात कही है।

    प्रणीत मोरे ने मांगी माफी

    प्रणीत मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर बात करते हुए कहा, ‘तो ये बात मुझे आप सभी से काफी समय से करनी थी। मेरे एक शो का क्लिप काफी वायरल हो गया जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। और मैं ये नफरत डिजर्व भी करता हूं। लेकिन उस लड़के ने जो भी बातें बोलीं वो काफी आपत्तिजनक हैं। उसकी बातों पर लोग हंस रहे थे और मैं भी उसी में ही बह गया। मैंने उसे रोकने की भी कोशिश नहीं की।’

    कानूनी प्रक्रिया में पूरी सहायता करूंगा- प्रणीत मोरे

    प्रणीत मोरे ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैं चाहता तो उसे वहीं पर ही रोक सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। प्रणीत ने कहा, आप सभी मुझे एक चांस दीजिए। मैं खुद को बेहतर इंसान बनाकर दिखाऊंगा। मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कदम उठाया गया है, मैं उसमें पूरा सहयोग दूंगा। मेरी वजह से जिन भी लोगों को हर्ट हुआ है, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। मैं अपनी कॉमेडी पर भी अब काम करूंगा।’

    प्रणीत के सपोर्ट में आए फैंस

    बता दें प्रणीत मोरे के इस भावुक वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनका खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए उनका साथ दिया है। एक यूजर ने लिखा- आप इतना ज्यादा हेट डिजर्व नहीं करते। वहीं एक और यूजर ने लिखा- मैं आपके अगले शो का इंतजार कर रही हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आप मजबूत रहिए। हम आपके साथ हैं।

    क्या है पूरा विवाद?

    दरअसल ये पूरा मामला शुरू हुआ था जब प्रणीत मोरे के एक कॉमेडी शो के दौरान गुरुग्राम के एक लड़के ने लड़कियों को लेकर एक ऐसी बात कह दी जिस पर अब काफी बवाल हो रहा है। लड़के ने कहा कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था तो उसने 370 की बिरयानी ऑर्डर की थी। इसके बाद उस लड़ने के कहा कि मुझे मेरे 370 वसूलने भी थे इसलिए उसने जबरन लड़की को किस करने की कोशिश की। लड़के की इस बात के बाद सोशल मीडिया पर उसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.