Author: chhattisgarhrajya.in

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर- छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का इंडिया ‘A’ टीम के श्रीलंका दौरे के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है। आयुष की इस सफलता को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आयुष पांडे के इंडिया ‘A’ टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने…

Read More

सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – श्री अरुण साव ‘सन्डे ऑन सायकल’ कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री जगदलपुर– उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित ‘सन्डे ऑन सायकल’ (Sunday on Cycle) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान युवाओं के साथ सायकिलिंग और जुम्बा का आनंद लिया। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, फिट रहने व पर्यावरण को बचाने सायकल चलाने के लिए प्रेरित किया। सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पाण्डेय और कलेक्टर श्री आकाश छिकारा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव…

Read More

सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल और सोने-चांदी के आभूषणों का दिखावा करना मध्य प्रदेश की एक महिला यूट्यूबर रचना गुर्जर को भारी पड़ गया. चोरों ने रात के अंधेरे में उनके घर पर धावा बोला और तकरीबन सात लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया. यह मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है. जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के नरवर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहानी ख्यावदा गांव में जानी-मानी यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरी की यह बड़ी वारदात हुई. चोर उनके घर से लाखों की नकदी समेत कीमती गैजेट्स और सोने-चांदी के जेवर…

Read More

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से वन्यजीव तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के सतवासा इलाके में पुलिस ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ यानी कथित दोमुंहे सांप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इस सांप को बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदा जिले के सिराली निवासी ओमप्रकाश गौर के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद रेड सैंड बोआ को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में…

Read More

रायपुर- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महाराष्ट्र मंडल रायपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह दिवस में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, सुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने कहा कि 6 जून 1674 को रायगढ़ दुर्ग में हुआ शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक केवल एक राजतिलक नहीं, बल्कि स्वतंत्र “हिंदवी स्वराज” की स्थापना का ऐतिहासिक क्षण था। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने पराक्रम, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से स्वराज की मजबूत नींव रखी तथा…

Read More

दंतेश्वरी माता के दर्शन के साथ सुशासन तिहार में होंगे शामिल ​रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री टंक राम वर्मा 7 और 8 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ शासकीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। ​दंतेश्वरी मैया के दर्शन और चित्रकोट में रात्रि विश्राम ​मंत्री श्री टंक राम वर्मा रविवार 7 जून 2026 को को रायपुर स्थित शासकीय आवास से सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। धमतरी, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव और…

Read More

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों ने भी किया वृक्षारोपण रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत वर्ष ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा…

Read More

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार शाम ‘काल बैशाखी’ तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही मिनटों में पूरा शहर ठहर सा गया. तेज हवाएं, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. जगह-जगह पेड़ उखड़ गए, बड़े-बड़े होर्डिंग्स गिर पड़े और सड़कें जाम हो गईं. तेज तूफान ने थाम दी शहर की रफ्तार शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. हवा इतनी तेज चली कि कुछ ही देर में शहर की रफ्तार रुक गई. सड़क पर चल रहे लोग और वाहन दोनों ही प्रभावित हुए.…

Read More

मेष आज प्यार करने वालों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। दिल की बात कहने का सही मौका मिल सकता है और कोई प्यारा-सा उपहार रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। हालांकि काम के बीच आपका ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई गलती करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अपनों के लिए भी थोड़ा समय निकालें। वृषभ आज आपका आत्मविश्वास देखते ही बनेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरे जोश और हिम्मत के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति और समाज से जुड़े…

Read More

रायपुर – सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चतुर्भुज तालाब पार स्थित विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। खुले वातावरण में आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं, सुझाव प्राप्त किए तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। जनचौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा करना नहीं, बल्कि यह जानना भी है कि शासन की…

Read More