पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में एक बेडशीट पर ‘ मेड इन पाकिस्तान ‘ का टैग मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। एक स्थानीय महिला ने दावा किया है कि उसने संकष्टी चतुर्थी मेले से यह बेडशीट खरीदी थी। बेडशीट को घर पर धोने के बाद उसने उस पर लगा टैग देखा। इस टैग में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर सवाल उठाया कि पाकिस्तान में निर्मित उत्पाद स्थानीय बाजारों तक कैसे पहुंच रहे हैं।…
Author: chhattisgarhrajya.in
नागौर में हनुमान बेनीवाल के प्रभाव वाले इलाके में भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा पर जानलेवा हमला हुआ है. बिना नंबर प्लेट वाली कैम्पर गाड़ी ने विधायक की फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी. हमलावरों ने काफिले की दूसरी गाड़ी को भी निशाना बनाने की कोशिश की. गोविंदी टोल नाके पर हुआ हमला घटना जयपुर-नागौर मार्ग पर गोविंदी टोल नाके के पास हुई. जब विधायक रेवंतराम डांगा का काफिला टोल से गुजर रहा था, तभी एक बिना नंबर वाली कैम्पर गाड़ी ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी. हमलावर रुकने को तैयार नहीं थे और काफिले की दूसरी गाड़ी पर…
देहरादून: उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) का काम 8 जून से शुरू हो जाएगा। इस दौरान कोई मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं है तो बीएलओ तीन बार घर पर विजिट करेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण, गणना फार्मों की शत प्रतिशत प्रिंटिंग पूर्ण हो गई है। 8 जून से 7 जुलाई तक विजिट उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के…
Khan Sir Coaching Attack: खान सर पर दर्ज एफआईआर और उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनके वकील अरविंद कुमार मऊआर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे. उनकी ओर से सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की अर्जी दाखिल की जाएगी. लेकिन अभी नहीं हुई है. शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में अरविंद कुमार मऊआर ने कहा कि खान सर के कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा कि खान सर कोर्ट नहीं पहुंचे थे. सरेंडर करने की बात सही नहीं…
नूंह: हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। करीब 20 मिनट तक तड़पता रहा, जबकि मौके पर मौजूद कई लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने घायल को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे सर्किट हाउस के सामने हुई। यहां बड़ी संख्या में कीकर के पेड़ खड़े हैं। इन्हें स्थानीय लोग सर्दियों में ईंधन के लिए काटते हैं। जानकारी के अनुसार, दो परिवार पेड़ काटने आए थे और उनके साथ बाबू नामक किशोर भी था। परिजन लकड़ी…
Jhansi News: झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल में कथित तौर पर धारदार हथियारों से किए गए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि होटल संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि घटना थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के शिवानी होटल की है, जहां शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में होटल के पीछे…
बटाला- बटाला के डिफैंस रोड पर आज कारें निकालने को लेकर 2 पक्षों में हुए झगड़े ने उस समय खूनी रूप धारण कर लिया जब दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोलियां चला दी गईं जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति निहंग सिंह की गोली गलने के चलते मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष के 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह ने बताया कि आज दोपहर समय बटाला के डिफैंस रोड पर कारें निकालने को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर…
संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान और चीन को संयुक्त राष्ट्र में बड़ा झटका लगा है. अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी मजीद ब्रिगेड को संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध सूची में शामिल करने के चीन-पाकिस्तान के प्रस्ताव को रोक दिया है. अमेरिका का साफ कहना है कि इन संगठनों के अल-कायदा या ISIS से जुड़े होने का कोई ठोस सबूत नहीं है. पाकिस्तान और अमेरिका के बीच इस समय बेहद करीबी है, इसके बावजूद अमेरिका ने उसका साथ नहीं दिया. इस फैसले को पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की रणनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.…
भारतीय शादियां सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं होतीं, बल्कि यह रंगों, रस्मों, संगीत और भावनाओं का खूबसूरत संगम होती हैं. यही वजह है कि शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी दुल्हन ने अपने राजस्थानी दूल्हे को ऐसा खास सरप्राइज दिया कि वहां मौजूद हर कोई खुश हो गया. वीडियो में विदेशी लड़की दुल्हन के पारंपरिक गेटअप में नजर आती है. उसने भारतीय संस्कृति और खासतौर पर राजस्थानी परंपरा को जिस खूबसूरती से अपनाया,…
छत्तीसगढ़ में कार्बन उत्सर्जन कम करने और इको-फ्रेंडली भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रहा है ‘क्रेडा सौर सुजला और रूफटॉप योजनाओं से अब तक लाखों टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन पर लगी रोक विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा पर्यावरण संरक्षण में अक्षय ऊर्जा की भूमिका को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्रेडा के माननीय अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ को एक मॉडल ‘ग्रीन स्टेट’ बनाने के लिए क्रेडा की अब तक की भूमिका और…
