Author: chhattisgarhrajya.in

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब वह अपने ऑफिस में बैठा था। हमले में हमजा बुरहान घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। हमजा बुरहान कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल हमजा बुरहान, जो पुलवामा हमले का साजिशकर्ता था, पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला था। वह 2017 में पाकिस्तान चला गया था और वहां खुद को टीचर बताता था। पुलवामा हमले के अलावा, वह कई अन्य आतंकी घटनाओं में भी शामिल रहा और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर…

Read More

मुंबई के बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास स्थित गरीब नगर इलाके में 20 मई को उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जैसे ही बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई, वहां भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. कार्रवाई का विरोध कर रही उग्र भीड़ ने न सिर्फ सरकार विरोधी नारेबाजी की, बल्कि अचानक प्रशासनिक टीम और पुलिस बल पर पत्थरों से हमला कर दिया. इस अचानक हुए पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. स्थिति पर काबू पाने के…

Read More

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते में फंस गए करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूचना पर जिला नियंत्रण कक्ष डीसीआर रुद्रप्रयाग की ओर से मंगलवार रात 9:16 बजे एसडीआरएफ को रास्ते पर लैंडस्लाइड की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ सोनप्रयाग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। केदारनाथ रूट पर मुनकटिया में लैंडस्लाइड से मुख्य सड़क मार्ग…

Read More

अब जिले में ही होगी गंभीर बीमारियों की जांच, लगभग 9 लाख लोगों सहित आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगा लाभ रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल शुभारंभ किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सीजीएमएससी तथा मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष (CMPHTF) के माध्यम से लगभग 449.99 लाख रुपये की लागत से यह सुविधा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी और आम नागरिकों…

Read More

बलौदा बाजार के लवन रोड स्थित किराना दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में करोड़ों रुपए का किराना सामान जलकर राख हो गया. आग पर काबू पाने के लिए 10 दमकल की गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं. यह आग बुधवार-गुरुवार रात तीन बजे से लगी है. किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग जानकारी के मुताबिक, बलौदा बाजार के लवन रोड स्थित दीपल ट्रेडर्स नाम से है दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की लपटे इतनी तेज…

Read More

दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC) में हिंदी-उर्दू का विवाद गहरा गया है. IIMC में उर्दू पत्रकारिता कोर्स की प्रवेश परीक्षा को लेकर विवाद दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. परीक्षा की भाषा और लिपि को लेकर छात्रों की शिकायत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने संस्थान को नोटिस जारी किया है और एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है. इस मामले ने एक बार फिर से हिंदी और उर्दू भाषा के बीच की एक नई बहस को शुरू कर दिया है. मामला उर्दू पत्रकारिता के पीजी डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश परीक्षा से जुड़ा है. छात्रों का कहना है…

Read More

राजस्थान – जालोर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. आयकर विभाग (Income Tax) में तैनात एक अधिकारी के इकलौते बेटे, जिसने हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने का सपना सच किया था, उसने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. बाजार से सब्जी लेकर लौटी थी मां यह दर्दनाक घटना जालोर शहर के शिवाजी नगर इलाके की है. मूल रूप से पाली (Pali) के रहने…

Read More

जगदलपुर। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने नारायणपाल पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय नाविकों की…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका के टेक सेक्टर में आई छंटनी की नई लहर ने वहां रह रहे हजारों भारतीय इंजीनियरों और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी है। जो लोग सालों से अमेरिका में काम कर रहे थे, घर खरीद चुके थे और अपने परिवार के साथ बस चुके थे, उनके लिए कंपनी से आया सिर्फ एक ईमेल सब कुछ बदल रहा है। मेटा, अमेजन और लिंक्डइन जैसी दिग्गज कंपनियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन के कारण बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म हो रही हैं। भारतीय पेशेवरों के लिए नौकरी जाने का मतलब सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि देश छोड़ने…

Read More

ईरान के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू फोन पर बातचीत के दौरान जबरदस्त बहस हुई है। ट्रंप जहां नई डील के साथ जंग रोकने के प्रयास में हैं, तो वहीं नेतन्याहू ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई चाहते हैं। इसी मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक फोन पर तीखी और तनावपूर्ण बातचीत हुई। दरअसल, इजरायली पीएम नेतन्याहू से मतभेद होने के बावजूद, ट्रंप ने ईरान नीति को लेकर सार्वजनिक रूप से एकजुट रुख अपनाया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ईरान के मुद्दे पर नेतन्याहू “वही करेंगे जो मैं उनसे…

Read More