Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जिस बेटे की कामयाबी का जश्न मना रहा था परिवार, उसकी एक खामोशी ने सबकुछ उजाड़ दिया,इनकम टैक्स अफसर के डॉक्टर बेटे ने क्यों दे दी जान?
    मुख्य समाचार

    जिस बेटे की कामयाबी का जश्न मना रहा था परिवार, उसकी एक खामोशी ने सबकुछ उजाड़ दिया,इनकम टैक्स अफसर के डॉक्टर बेटे ने क्यों दे दी जान?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान – जालोर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. आयकर विभाग (Income Tax) में तैनात एक अधिकारी के इकलौते बेटे, जिसने हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने का सपना सच किया था, उसने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

    बाजार से सब्जी लेकर लौटी थी मां

    यह दर्दनाक घटना जालोर शहर के शिवाजी नगर इलाके की है. मूल रूप से पाली (Pali) के रहने वाले राजेश भाटी इनकम टैक्स विभाग में ऑफिसर हैं और फिलहाल जालोर में पोस्टेड हैं. बुधवार सुबह राजेश रोजाना की तरह अपने दफ्तर गए थे. घर पर उनकी पत्नी और 25 साल का बेटा ऋषभ भाटी थे.

    पड़ोसियों ने मिलकर तोड़ा घर का दरवाजा

    दोपहर के वक्त ऋषभ की मां पास के बाजार से सब्जी लेने गई थीं. करीब डेढ़ बजे जब वह घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने कई बार ऋषभ को आवाज लगाई, फोन किया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई. अनहोनी के डर से मां ने तुरंत मकान मालिक और पड़ोसियों को इकट्ठा किया. जब सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई.

    कमरे में फंदे से लटका था इकलौता बेटा

    दरवाजा टूटते ही जब लोग अंदर दाखिल हुए, तो ऋषभ कमरे में फंदे से लटका हुआ था. बेटे को इस हालत में देख मां बदहवास हो गई और चीखने-चिल्लाने लगी. पड़ोसियों ने आनन-फानन में ऋषभ को नीचे उतारा और तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

    हाल ही में उदयपुर से की थी MBBS की पढ़ाई

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषभ भाटी एक होनहार छात्र था. उसने हाल ही में उदयपुर के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और डॉक्टर बना था. इकलौते बेटे के डॉक्टर बनने से परिवार की उम्मीदें आसमान पर थीं. ऋषभ की एक बहन भी है, जो फिलहाल कोटा (Kota) में रहकर पढ़ाई कर रही है.सुसाइड नोट की तलाश, परिजनों को किसी पर शक नहीं

    आखिर डॉक्टर बनते ही ऋषभ ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस मौके से सुसाइड नोट की तलाश कर रही है. परिजनों ने भी फिलहाल किसी पर कोई शक नहीं जताया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.