Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»थलपति विजय से जलन नहीं, स्टालिन से रिश्ते , रजनीकांत ने अफवाहों पर दिया जवाब
    मुख्य समाचार

    थलपति विजय से जलन नहीं, स्टालिन से रिश्ते , रजनीकांत ने अफवाहों पर दिया जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नै: तमिलनाडु चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों के बाद चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित सुपरस्टार रजनीकांत के आवास पर हलचल अचानक बढ़ गई। रजनीकांत ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर चल रही तमाम अटकलों और आलोचनाओं पर खुलकर बात की।

    चुनाव नतीजों के बाद डीएमके नेता एमके स्टालिन से उनकी मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। रजनीकांत ने साफ कहा कि अगर वह आज इन आलोचनाओं का जवाब नहीं देते, तो लोग बार-बार कही जा रही झूठ को ही सच मान बैठते। बता दें कि थलपति विजय के सीएम की शपथ लेने पर रजनीकांत ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। बाद में जब पत्रकारों ने इस मुद्दे पर बात करनी चाही, तो वह हाथ जोड़कर निकल गए थे।

    थलपति विजय की जीत और स्टालिन की हार पर बोले रजनीकांत

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजनीकांत ने राज्य के नए राजनैतिक घटनाक्रम पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सुना कि अभिनेता से नेता बने विजय राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो वह बेहद हैरान रह गए थे। रजनीकांत ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि उनके और विजय के बीच 28 साल की उम्र का फासला है, लेकिन विजय ने राज्य की दो बड़ी स्थापित पार्टियों के खिलाफ अकेले खड़े होकर स्वतंत्र रूप से अपनी यह पहचान और मुकाम हासिल किया है।

    ‘राजनीति से परे है हमारी दोस्ती’

    इसके साथ ही रजनीकांत ने कुलाथुर सीट से एमके स्टालिन की हार पर दुख जताया। स्टालिन से मुलाकात का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उनका और स्टालिन का रिश्ता राजनीति के तराजू में नहीं तोला जा सकता। दोनों की दोस्ती राजनीतिक नफा-नुकसान से काफी ऊपर है। उन्होंने आलोचकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि रजनीकांत इतना सस्ता या गिरे हुए स्तर का इंसान नहीं है जो किसी और विषय पर बेवजह या ओछी टिप्पणी करे। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि वह सक्रिय राजनीति से कई साल पहले ही पूरी तरह दूर हो चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात

    May 17, 2026

    कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी

    May 17, 2026

    दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.