Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक, माड़वी नन्दे और सुमड़ी को मिली नई जिंदगी अभियान के अंतर्गत 1,74,770 लोगों का स्वास्थ्य जांच व उपचार पूर्ण सुकमा – जिले के के दुर्गम अंचलों में जहाँ भूगोल भी कदम-कदम पर परीक्षा लेता है, वहाँ सुकमा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्तव्यनिष्ठा की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दूरस्थ पहुँचविहीन ग्राम दुरभा पहुँची टीम ने दो मासूमों 5 वर्षीय माड़वी नन्दे और 4 वर्षीय माड़वी सुमड़ी को नई जिंदगी दी। मलेरिया, गंभीर कुपोषण और शरीर में मात्र 2 से 3 ग्राम हीमोग्लोबिन के…

Read More

इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत अत्याधुनिक ‘लंग स्टेपलर’ तकनीक से हुई सफल सर्जरी रायपुर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल एवं जीवनरक्षक सर्जरी कर 25 वर्षीय युवक की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है। मरीज लंबे समय से खांसी के साथ खून आने की गंभीर समस्या से पीड़ित था। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी थी कि प्रत्येक बार खांसने पर लगभग 50 से 70 एमएल तक खून निकल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय रहते ऑपरेशन नहीं…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की मजबूत…

Read More

रायपुर- राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में छत्तीसगढ़…

Read More

जगदलपुर –  ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण सामने आया है। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यह चयन 2024 भर्ती प्रक्रिया और 2025 की परीक्षा के आधार पर किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में भूमि मानिकपुरी, खुशी ध्रुव और संजना ध्रुव समेत विभिन्न जिलों के उम्मीदवार शामिल हैं। किन्नर समाज ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है। सामाजिक चुनौतियों और भेदभाव का सामना करने के बावजूद इन अभ्यर्थियों ने मेहनत और लगन से सफलता हासिल की। इसे केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि समाज में सम्मान और स्वीकार्यता की दिशा में…

Read More

कोरबा –  जिले के रजगामार इलाके में सुआपहाड़ जंगल में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरगा निवासी 45 वर्षीय मान सिंह के रूप में हुई है, जो मार्च महीने से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उनकी पहचान की। बुधवार को ग्रामीणों ने घने जंगल में पेड़ से कंकाल लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कंकाल पहाड़ के करीब 25 किलोमीटर…

Read More

जशपुर – जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के किलकिला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामदयाल सिदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से शादी नहीं होने के कारण मानसिक तनाव में था और परिवार से लगातार विवाह कराने की बात कह रहा था। बुधवार को युवक ने घर के भीतर लकड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल फैल गया। सूचना मिलने पर Chhattisgarh Police की पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

उर्वशी रौतेला एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा में आ गई हैं. रेड कार्पेट पर उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बना, लेकिन इस बार तारीफ से ज्यादा उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. उर्वशी ने कान्स में वियतनाम के मशहूर फैशन लेबल की ड्रेस पहनकर एंट्री ली, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. लोगों का कहना है कि खुद को ‘इंडिया’ बताने वाली उर्वशी ने भारतीय डिजाइनर को छोड़ विदेशी ब्राइडल गाउन क्यों चुना. वहीं, उनके हाथ में दिखा करीब 6 लाख रुपये का कैरोसेल डिजाइन बैग भी…

Read More

ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और सुशासन का नया मॉडल बनेगा VB-GRAM G : कमलेश पासवान मनरेगा से पंचायत तक डिजिटल मॉनिटरिंग का नया दौर, VB-GRAM G से सशक्त होगा ग्रामीण जनजीवन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि “वीबी-ग्राम जी (VB-GRAM G)” विकसित ग्राम से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। यह व्यवस्था ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करेगी तथा गांवों को आत्मनिर्भर और विकासोन्मुख बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि “वीबी-ग्राम जी” आगामी एक जुलाई…

Read More

Chhattisgarh: सूरजपुर जिले के खड़गवां-सोनगरा मार्ग पर स्थित सुखदेवपुर का पुराना पुल अचानक पूरी तरह ध्वस्त हो जाने से क्षेत्र में जनजीवन ठप हो गया है. पुल टूटने से जहां एक ओर दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है, वहीं दूसरी ओर जगन्नाथपुर कोयला खदान से भटगांव CHP तक होने वाला कोयला परिवहन भी पूरी तरह रुक गया है. इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही होती थी, जो अब बंद हो चुकी है. इससे SECL को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है. लंबे समय से जर्जर इस पुल की मरम्मत को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों…

Read More