रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे जुड़े हवाला नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है. साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सामने आया कि आईपीएल मैचों के दौरान संचालित सट्टे से अर्जित काली कमाई को सुनियोजित तरीके से हवाला चैनलों और स्थानीय कारोबारियों के माध्यम से वैध बनाने का प्रयास किया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है. जांच में…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर प्रदेश – श्रावस्ती में एक शादीशुदा महिला के साथ ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है. इरफान नामक एक युवक पर आरोप है कि उसने शादीशुदा हिंदू महिला को झूठी मोहब्बत का जाल का बिछाकर शिकार किया और फिर पीड़िता से रेप करने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया. जब पीड़िता नहीं मानीं, तो आरोपी ने पीड़िता के साथ बनाए आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई है और मामले में जल्द न्याय की मांग की है. पीड़िता…
रायपुर – भैरमगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन ला दिया है। अब गांव के हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है, जिससे वर्षों पुरानी पानी की समस्या का समाधान हो गया है।पहले गांव के लोग एकमात्र हैंडपंप और नदी पर निर्भर थे। पानी भरने के लिए महिलाओं और बच्चों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई बार दूर नदी से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बड़ी समस्या बनी रहती थी।जल जीवन मिशन के…
रांचीः झारखंड के सारंडा जंगल में एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा को पुलिस और सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया है। जिसके बाद मिसिर बेसरा दस्ते के 15 सदस्यों ने पुलिस के सामने सरेंडर करने का मन बना लिया है। वहीं मिसिर बेसरा की करीबी और मोस्ट वांटेड महिला माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि माधई पात्रा ने कोलकाता में सरेंडर कर दिया। कोलकाता पुलिस ने उसे उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र के एक गुप्त स्थान से पकड़ा। गिरफ्तार माओवादी नेता बेला नदिया जिले के चकदह की रहने वाली…
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी राशनकाडर् धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। शासन के निर्देशों के तहत राशन काडर् में दर्ज प्रत्येक यूनिट की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी‘मेरा केवाईसी ऐप’के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर बैठे ही यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए राशन काडर् में दर्ज सभी सदस्यों का आधार काडर् होना अनिवार्य है।…
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के 7 निकायों में आज रिजल्ट जारी होगा। काउंटिंग जारी है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन मेयर बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को हराया है। अंबाला नगर निगम में अक्षिता सैनी भी जीत गई हैं। वहीं पंचकूला नगर निगम में भी भाजपा उम्मीदवार श्यामलाल बंसल आगे चल रहे हैं। बता दें कि 10 मई को पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद के आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। उसी दिन 528 जगह…
मध्य प्रदेश के दतिया के एक अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला. यहां शासकीय मेडिकल कॉलेज दतिया के ऑर्थो वार्ड में मंगलवार रात मरीज के एक अटेंडर के साथ मारपीट करने और उसे ड्यूटी रूम में बंधक बनाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मारपीट और बंधक बनाये जाने से आहत होकर अटेंडर युवक ने कमरे में फांसी लगाने की कोशिश की. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और ताला तोड़कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार, बरगाय निवासी प्रदीप पाल अपने चाचा का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचा था. प्रत्यक्षदर्शियों…
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अब इसने सियासी तूल पकड़ लिया है. इस बीच राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक बयान चर्चा में आ गया है जिसमें उन्होंने कहा, “जांच एजेंसियों ने गड़बड़ी पाई होगी, यह कोई बड़ी बात नहीं है.” इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 की परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे लेकिन पेपर लीक होने के बाद मंगलवार को यह परीक्षा रद्द कर दी गई. इसके बाद से कैंडिडेट्स और उनके परिजनों में खासा आक्रोश है. NEET पेपर…
रायपुर – राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार हुए आरोपी विनय कुमार देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे भनपुरी क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 7 मई की सुबह बीरगांव प्रगति चौक स्थित पुष्पा साहू के मकान में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली थी। बताया गया कि आरोपी विनय कुमार देवांगन 6 मई की रात बैग छोड़कर गया था और सुबह लेने आने की बात…
प्रयागराज की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 46 साल पुराने एक हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के भदोही के ज्ञानपुर से पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार-तृतीय ने सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा दी है. इसके अतिरिक्त, धारा 307 के तहत सभी को 10 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है. मंगलवार को दोषी करार दिए जाने के बाद बुधवार को अदालत ने सजा का औपचारिक एलान किया. 1980 की वह…
