Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’
    मुख्य समाचार

    NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अब इसने सियासी तूल पकड़ लिया है. इस बीच राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक बयान चर्चा में आ गया है जिसमें उन्होंने कहा, “जांच एजेंसियों ने गड़बड़ी पाई होगी, यह कोई बड़ी बात नहीं है.” इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. 

    3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 की परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे लेकिन पेपर लीक होने के बाद मंगलवार को यह परीक्षा रद्द कर दी गई. इसके बाद से कैंडिडेट्स और उनके परिजनों में खासा आक्रोश है.

    NEET पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई का दावा 

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियों ने गड़बड़ी पाई होगी. उसके बाद ही यह निर्णय लिया होगा. इसमें कोई ‘बड़ी बात’ नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां भी अनियमितता सामने आएगी, सरकार उसे ठीक करने के लिए काम करेगी सरकार. सीकर से कनेक्शन होने की बात पर उन्होंने कहा कि चाहे पश्चिम बंगाल से कनेक्शन हो या फिर कश्मीर से दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

    देश भर में विरोध तेज 

    नीट भर्ती परीक्षा 2026 में हुई धाँधली को लेकर देश भर में विरोध देखा जा रहा है.  इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी बयान सामने आया उन्होंने कहा कि यह समझ के परे है कि जब 3 तारीख को एग्जाम हुआ था. और छात्रों ने, अभ्यर्थियों ने, तीन और चार तारीख को ही पुलिस को रिपोर्ट कर दी तो पुलिस ने कोई परवाह नहीं करी. फिर उन छात्रों ने NTA को लिखा.  NTA को लिखा तब जाकर उन्होंने डीजी पुलिस को मैंने सुना है कि इत्तला करी कि भाई ये शिकायत हमारे राजस्थान से आ रही है. तब केस एसओजी को दिया गया, उन्होंने 20-30 लोगों को अरेस्ट कर लिया. 

    इस मामले की जांच अब CBI को दे दी गई है. 150 से ज्यादा लोगों को राजस्थान एसओजी ने चिन्हित किया है.माना जा रहा है कि इसमें अभी और गिरफ्तारियां होंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    जिला अस्पताल में डॉक्टर और अटेंडर के बीच विवाद, कमरे में बनाया बंधक तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.