Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»चुनाव आयोग के सीईओ को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर बंगाल में घमासान, CM ने दिया जवाब
    राष्ट्रीय

    चुनाव आयोग के सीईओ को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर बंगाल में घमासान, CM ने दिया जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सुब्रत गुप्ता के सीएम के राजनीतिक सलाहकार और मनोज अग्रवाल के चीफ सेक्रेटरी बनाए जाने पर राजनीतिक बवाल मचा है। टीएमसी के बाद कांग्रेस ने भी इन नियुक्तियों पर आपत्ति जताई है। पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़े अधिकारियों को नई सरकार में अहम पद दिए जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह अजीब बात है कि जो लोग SIR प्रक्रिया के प्रभारी थे, वे अब राज्य सरकार का हिस्सा हैं। इन आपत्तियों पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मनोज अग्रवाल सिर्फ़ पूर्व सीईओ ही नहीं हैं, बल्कि राज्य के सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक भी हैं। बीजेपी सरकार कानून के मुताबिक ही काम कर रही है।

    जुलाई में है अग्रवाल का रिटायरमेंट

    बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने रविवार से काम करना शुरू कर दिया था। शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने के बाद राज्य के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. सुब्रत गुप्ता को सीएम का एडवाइजर यानी सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके बाद मनोज अग्रवाल की नियुक्त बतौर चीफ सेक्रेटरी की गई थी। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने तीखा हमला बोला था। अग्रवाल पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के सीईओ थे। उन्होंने एसआईआर के साथ बंगाल चुनावों में पूरी व्यवस्था संभाली थी। मनोज अग्रवाल का रिटायरमेंट जुलाई में हैं। बंगाल में टीएमसी के सवाल उठाने पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।

    यूपी के रहने वाले हैं अग्रवाल

    मनोज अग्रवाल यूपी के रहने वाले हैं, जबकि डॉ. सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। उन्होंने 35 साल के करियर में 27 पदों पर विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाया है। ऐसे में जब बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बनी है तब सुब्रत गुप्ता को शुभेंदु अधिकारी सरकार के सबसे पॉवरफुल अफसर के तौर पर देखा जा रहा है। मनाेज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह भी 1990 बैच के आईएएस हैं। वे रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से राज्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.