नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा को यूजर्स की निजता के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डेटा शेयरिंग के नाम पर देश के नागरिकों की प्राइवेसी से समझौता नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी व्हाट्सएप की ‘टेक इट ऑर लीव इट’ प्राइवेसी पॉलिसी पर लगाए गए जुर्माने के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई के दौरान की गई। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि इस तरह की नीतियों से यूजर्स की निजी जानकारी का दुरुपयोग हो रहा…
Author: chhattisgarhrajya.in
छत्तीसगढ़ – नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से इस अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शुभांशु शुक्ला ने स्टूडेंट्स से संवाद किया और अंतरिक्ष से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्हें देखने और सुनने को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए नए सपनों के द्वार खोलेगा। अब राज्य के विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान…
छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बजट में 24 गुना वृद्धि, ₹51,080 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के तीव्र और अभूतपूर्व विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में रेलवे क्षेत्र में व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन हुआ…
रेवाड़ी : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर देर रात घने कोहरे के चलते गांव आसलवास के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। शून्य विजिबिलिटी के कारण एक कैंटर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा अत्यधिक कोहरे और कम दृश्यता के कारण हुआ। अचानक सामने आए वाहन को न देख पाने के चलते ट्रक और टैंकर (कैंटर) की आपस में भिड़ंत हो…
शिमला/नाहन: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल (नेरवा) से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में बस के गहरी खाई में गिरने से हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना पर हिमाचल प्रदेश के पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उद्योग मंत्री बोले- अत्यंत…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 1 फरवरी को सरवट फाटक के पास एक नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में मृतक की पहचान पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव निवासी संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। क्यों दिया वारदात को अंजाम? पुलिस जांच में पता चला कि संजीव के सोनिया नाम की एक महिला से पिछले 12 साल…
मुकेरियां: मुकेरियां के दिल्ली-जम्मू हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, इसी वजह से यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
राजस्थान, जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले में तीन अहम किरदार जांच के घेरे में हैं, वो किरदार हैं – पिता वीरमनाथ, कंपाउंडर देवी सिंह और सेवादार सुरेश. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मौत वाली रात आखिर क्या हुआ था. साध्वी प्रेम बाईसा की डेथ मिस्ट्री में पुलिस को 3 ऐसे किरदार मिले हैं, जिनसे बार-बार पूछताछ हो रही है. पहला किरदार पिता वीरमनाथ हैं, जो आखिरी समय तक साध्वी के साथ मौजूद थे. दूसरा किरदार कंपाउंडर देवी सिंह हैं, जिन्होंने इंजेक्शन लगाया था. तीसरा किरदार…
महाराष्ट्र- मीरा-भायंदर नगर निगम में महापौर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार डिंपल मेहता को सर्वसम्मति से महापौर चुना गया. यह चुनाव हाल ही में संपन्न 29 नगर पालिकाओं के चुनावों के बाद महापौर चयन प्रक्रिया के तहत मीरा-भायंदर नगर निगम परिसर में हुआ. मतदान मराठी एकीकरण समिति के विरोध के बावजूद संपन्न हुआ और डिंपल मेहता को स्पष्ट बहुमत मिला. बता दें कि मीरा-भायंदर नगर निगम में महापौर पद को लेकर चुनाव से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया था. मराठी एकीकरण समिति ने यह मुद्दा उठाया कि शहर को केवल मराठी महापौर ही स्वीकार्य है, लेकिन…
