Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»जेपी नड्डा ने सीएम के रूप में हिमंत बिस्व सरमा के नाम का किया ऐलान, 12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
    राष्ट्रीय

    जेपी नड्डा ने सीएम के रूप में हिमंत बिस्व सरमा के नाम का किया ऐलान, 12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    असम में विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को अपना नेता चुना गया है। बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने अगले सीएम के रूप में हिमंत बिस्व सरमा के नाम का ऐलान किया। अब 12 मई को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। हिमंत सरमा तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। 

    बैठक में NDA के सभी घटक दलों AGP और BPF के विधायक भी मौजूद थे। AGP नेता अतुल बोरा और BPF के रिहान दैमरी ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से सरमा को नेता चुना गया।

    वरिष्ठ नेताओं द्वारा रखा गया सरमा का नाम

    नड्डा ने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेताओं रंजीत कुमार दास, बिस्वजीत दैमरी, अजयता नेओग, रामेश्वर तेली, राजदीप रॉय, अशोक सिंगल, पीयूष हजारिका और चक्रधर गोगोई द्वारा रखा गया था। बता दें कि हिमंत बिस्व सरमा ने 6 मई को सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक सीएम के रूप में जिम्मेदारी दी थी। बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था।

    नड्डा और सैनी का सरमा ने जताया आभार

    बता दें कि विधायक दल का नेता चुनने के बाद हिमंत सरमा ने जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का आभार जताया। साथ ही इसे असम की जनता के सम्मान से जोड़ते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

    क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया

    विधायक दल की बैठक में हिमंत सरमा के नाम का ऐलान होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसकी तैयारी भी तेज चल रही है। यह एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री 102 विधायकों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे।

    NDA ने दर्ज की शानदार जीत

    असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। गठबंधन ने कुल 102 सीटें जीतीं, जबकि विपक्ष को 75 सीटें मिलीं। बीजेपी ने 82 सीटें जीतीं, एजीपी और बीपीएफ को 10-10 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 19 सीटें, रायजोर दल को 2 सीटें, एआईयूडीएफ को 2 सीटें मिलीं, जबकि एजेपी का खाता नहीं खुल सका।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    सहारनपुर के किसान ने उगाया जादुई आम का पेड़ जो देता है 12 महीने फल…

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.