Author: chhattisgarhrajya.in

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां के लोनी इलाके में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिहायशी इमारत की 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग सगी बहनों ने जान दे दी। यह घटना भारत सिटी सोसाइटी में रात 2 बजे की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों बहनें मोबाइल गेम ऐप की आदी हो चुकी थी। तीनों एक साथ सभी काम किया करती थी। आज रात करीब दो बजे तीनों बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दीं। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल…

Read More

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में लगातार दूसरे दिन लोकसभा में हंगामा देखने को मिला। इस दौरान मंगलवार को कांग्रेस के 7 और सीपीएम के एक सांसद को निलंबित कर दिया गया है। जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया उन पर सदन में स्पीकर की सीट पर पेपर फाड़कर उछालने के आरोप लगे हैं। स्पीकर पर कागज फेंकने के लिए ही इन सांसदों को निलंबित किया गया है। हालांकि, एक्शन के दौरान सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने स्पीकर की सीट पर कागज उछाले। वहीं सांसदों के निलंबन पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने प्रोटेस्ट…

Read More

कोंडागांव- 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 30 जनवरी से और 1 फरवरी 2026 तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था, जिसमें कोंडागांव जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैडल जीते। कोंडागांव वापसी पर इन खिलाड़ियों ने जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से आज सौजन्य मुलाकात करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने संबंधी जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि जिले के लिए उपलब्धि है कि हमारे खिलाड़ी अपनी पहचान राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने आप सभी खिलाड़ी ऐसे…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्देश्य सुदूर वनांचल, विशेषकर बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में, ग्रामीणों को सुलभ और सुरक्षित परिवहन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से दूरस्थ गांवों को जिला मुख्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों से जोड़ा जा रहा है। दूरस्थ अंचलों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस की पहुंच से राह हुई आसान मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना न केवल सड़कों पर दौड़ रही है, बल्कि यह ग्रामीणों के समय, सुविधा और सपनों को सहेजने का माध्यम बन गई है। सरगुजा जिले के बादा से बरियों, चारपारा, ककना, सिधमा, अखोराखुर्द, रूखपुर, चिखलाडीह,…

Read More

महासमुंद-मंगलवार को नेशनल हाईवे 353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां LPG सिलेंडर से भरे तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए गांववालों ने नेशनल हाईवे 353 को जाम कर दिया। नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जानकारी के मुताबिक, मरने वाले की पहचान ओंकारबंद के रहने वाले अशोक कुमार विश्वकर्मा (40 साल) के तौर पर हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक सड़क पार कर रहा था, तभी LPG सिलेंडर से भरे…

Read More

रायपुर- आर्द्रभूमियाँ अविश्वसनीय जैव विविधता का घर हैं और पृथ्वी पर सबसे समृद्ध और विविध पारिस्थितिक तंत्रों में से हैं। ये कई लुप्तप्राय, संकटग्रस्त और स्थानिक प्रजातियों को आश्रय देती हैं जो केवल कुछ निश्चित आर्द्रभूमि आवासों में ही जीवित रह सकती हैं। विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 के अवसर पर 2 फरवरी को बालसमुंद जलाशय, पलारी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बलौदाबाजार द्वारा आर्द्रभूमि संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम सह- कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर, बालसमुंद जलाशय क्षेत्र में संपन्न हुआ। बारनवापारा अभ्यारण्य में 46 पक्षी प्रजातियों की पहचान इस…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के 12 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबंध निदेशक जनरेशन श्री एस के कटियार के हाथों सम्मानित किया गया। इन कर्मियों के योगदान से कंपनी प्रबंधन को कई करोड़ रूपए की बचत हुई जिससें कंपनी को आर्थिक लाभ के साथ संभावित हानियों से भी बचाया गया। श्री कटियार ने कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कृत कर्मी को सम्मान देना प्रबंधन का दायित्व है ,ताकि उनके कार्यों का लाभ एवं अनुभव अन्य कर्मी भी ले सकें और कार्यालय में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा सके।सम्मानित एवं पुरस्कृत कर्मियों में शामिल हैं…

Read More

उत्तराखंड डेस्कः उत्तराखंड निवासी गर्भवती महिला सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस वजह से गर्भवती पत्नी, उसके पति और बेटे की जान चली गई। बताया गया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। वहीं, डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। यह भीषण सड़क हादसा हरियाणा के यमुनानगर में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड स्थित पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई है। जहां सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार…

Read More

इंफाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने मणिपुर पार्टी विधायक दल के नेता का चुनाव करने का प्रॉसेस तेज कर दिया है। पार्टी ने बीजेपी महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा का यह कदम पूर्वोत्तर राज्य में एक लोकप्रिय सरकार के संभावित गठन का संकेत देता है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया जब मणिपुर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बुलाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे, जिसका उद्देश्य राज्य में सरकार के गठन पर चर्चा करना था। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मौजूदा कानूनी मियाद अगले…

Read More

 झारखंड के कोडरमा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन के चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की जान चली गई। वहीं इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गड़गी गांव के समीप की है। मृतक की पहचान पांडू गांव निवासी मुंशी सिंह के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। तेतरौंन पंचायत के नावाडीह गांव में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा में शामिल होने के बाद सन्नी कुमार वापस लौट रहा था। लौटते…

Read More