Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर- कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “नशा मुक्त विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण एवं राष्ट्रीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और…

Read More

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है कि अब भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट 20 दिन के भीतर ही जारी कर दिए जाएंगे. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि प्रक्रिया तेज होने से इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति प्रक्रिया में भी देरी कम होगी और समय पर नियुक्तियां हो सकेंगी. दूसरी ओर यह फैसला कोर्ट केस से बचाव के तौर पर भी अहम माना जा रहा है. दरअसल, एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों वाली भर्तियों को कानूनी विवाद में फंसने से बचाने के लिए आरपीएससी नई रणनीति बना…

Read More

नैनीताल: उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन को आए राजस्थान के एक युवक की शनिवार को नदी में डूबने से मौत हो गई है। शव को बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान में जयपुर निवासी चार दोस्त नैनीताल के कैंची धाम दर्शन को आए थे। बताया जा रहा है कि नीब करौरी बाबा के दर्शन के बाद चारों गरमपानी के पास नदी में नहाने लगे। इसी दौरान प्रिंस भगोरिया तेज बहाव की चपेट में आ गया और लापता हो गया। युवकों ने शोर मचाया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य चलाया। नैनीताल से एसडीआरएफ,…

Read More

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार की रात रोहतास जिले के डिहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सरेराह हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार रात अपने वाहन से डिहरी से सोन नहर के सेवा पथ के रास्ते पटना जा रहे थे, तभी रास्ते में धनौती पुल के पास सशस्त्र अपराधियों ने वाहन को रोककर उन्हें गोली मार दी। घायल पदाधिकारी को इलाज के लिए रोहतास जिले…

Read More

संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का दिया संदेश मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों के सवालों का विस्तार से दिया जवाब: शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, रोजगार, सुशासन, नशामुक्ति और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर रखे विचार रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री निवास में स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है…

Read More

श्रीनगर : श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने एक अज्ञात शव मिलने के छह घंटे के भीतर ही एक ब्लाइंड मर्डर केस (बिना सुराग वाला हत्या का मामला) सुलझा लिया है और इस अपराध में शामिल मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को खानयार इलाके में बाबा दाऊद खाकी पुल के नीचे बाबादेम्ब नहर से बोरी में लिपटा हुआ एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद, खानयार पुलिस स्टेशन ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 49/2026 दर्ज की और जांच…

Read More

मध्य प्रदेश के रीवा के त्योंथर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. सोहागी थाना क्षेत्र की सोनौरी चौकी अंतर्गत नैना नदी पुल पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. आरोप है कि पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले पत्नी को पुल से नदी में धक्का दे दिया. जब महिला जिंदा बच गई तो आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए शराब के धातु के केन से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत…

Read More

जींद : हरियाणा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जींद जिले के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप की पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान की अध्यक्षता में हुई पंचायत ने फैसला लिया कि लव-मैरिज करने वाले जोड़ों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने बताया कि पंचायत का मानना है कि एक ही गांव में प्रेम विवाह और लिव-इन जैसी व्यवस्थाएं सामाजिक परंपराओं के अनुरूप नहीं…

Read More

Kullu JE Murder Case : जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या की आरोपी महिला डॉक्टर पुलिस को सूचित करना चाहती थी। लेकिन अन्य हत्यारोपियों ने उसे रोक दिया। महिला डॉक्टर ने यदि पुलिस को सूचित किया होता तो सरकारी गवाह बनकर वह सलाखों के पीछे पहुंचने से बच जाती। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है। अन्य हत्यारोपियों ने रोका, एक सप्ताह तक राज ही रखा महिला डॉक्टर के पास कुछ- समय था जिससे वह सलाखों के पीछे जाने से बच सकती थी। महिला डॉक्टर ने इस सनसनीखेज वारदात को करीब एक सप्ताह तक राज…

Read More

Hathras News: हाथरस जिले में एक महिला ने अपने कांस्टेबल पति, सास और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार चारुल नामक महिला की शिकायत पर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात उसके पति हरीश कुमार, सास लज्जावती और जेठ राजीव रावत के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति, सास और जेठ उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति कई अन्य महिलाओं से मोबाइल…

Read More