India-China Trade: भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार करीब छह साल बाद फिर शुरू हो गया है. कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुए इस पारंपरिक व्यापार मार्ग को अब दोबारा खोला गया है. लिपुलेख पास (उत्तराखंड), शिपकी ला (हिमाचल प्रदेश) और नाथू ला (सिक्किम) जैसे प्रमुख रास्तों से व्यापार गतिविधियां दोबारा शुरू होने जा रही हैं. इस फैसले से सीमावर्ती इलाकों के व्यापारियों, स्थानीय कारोबार और छोटे उद्योगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से बंद पड़े इस व्यापार से दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं. भारत से चीन को क्या-क्या भेजा जाएगा?…
Author: chhattisgarhrajya.in
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाली वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली नाबालिग लड़की की मां ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के माफ करने के फैसले ने उनकी बेटी को नया जीवन दिया है. समाचार एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए लड़की की मां ने कहा कि वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती हैं, क्योंकि उन्होंने बदला लेने के बजाय माफी का रास्ता चुना. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक ऐसे बच्चे को माफ करके अपनी महानता दिखाई है, जिसने उनके खिलाफ बेहद गलत और अश्लील शब्दों…
मोगा : मलेशिया में एक पंजाबी युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती पंजाब के मोगा की रहने वाली बताई जा रही है। कुछ दिन पहले मलेशिया के एक हाईवे पर उसके साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से युवती का कोई सुराग नहीं मिल रहा है और उसका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है। युवती की नानी ने वीडियो जारी कर सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपनी दोहती को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है। नानी के मुताबिक, युवती की मां की पहले ही मौत हो चुकी है…
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ट्रेलर में भारत के बंटवारे के दर्दनाक दौर की एक इमोशनल झलक देखने को मिली है. रियल हीरोज को सम्मानित करेंगे सनी देओलफिल्म की टीम इस समय देश के कई शहरों में प्रमोशनल टूर कर रही है, जहां वो दर्शकों से मुलाकात कर रही है और रिलीज से पहले फिल्म को लेकर माहौल बना रही है. इसी बीच फिल्म…
आजकल काम का दबाव, गलत खाना और तनाव लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं. खासकर ऑफिस में काम करने वाले लोगों में दिल की बीमारी, डायबिटीज और मानसिक तनाव के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हाल ही में CII और डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म MediBuddy की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो कर्मचारी साल में तीन बार हेल्थ चेकअप कराते हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत दूसरे लोगों के मुकाबले काफी कम पड़ती है. अगर आप नौकरी करते हैं, तो अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. समय पर हेल्थ चेकअप कराएं, रिपोर्ट को…
WhatsApp New Rule: व्हाट्सऐप देश में एक चर्चित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है. लोग इस प्लेटफॉर्म का मैसेज भेजने से लेकर वीडियो कॉल करने तक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें कि मेटा अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ता रहता है. इसी कड़ी में बता दें कि देश में कुछ WhatsApp यूजर्स के सामने हाल ही में एक नया मैसेज दिखाई दिया है जिसमें उनसे अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है. इसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई है कि व्हाट्सऐप भी अब उम्र को…
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, उनको लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं. ये भी रिपोर्ट है कि वह IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में आ सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की इच्छुक है. इन खबरों के बीच हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन और भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान उनके नए लुक को देख…
देश के कई राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. केरल और गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. केरल में भारी बारिश और उससे जुड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं. वहीं गुजरात में भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वहीं मौसम विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. केरल में 6 लोगों की मौत…
Sawan Somwar Vrat 2026 Shubh Sanyog: 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार का व्रत किया जाएगा और इस बार सावन में 4 सोमवार का व्रत किया जाएगा. भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र माना जाता है और पहला सोमवार विशेष रूप से शुभ फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर शिवलिंग का अभिषेक करने और प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं. इस बार सावन के पहले सोमवार पर बनने वाले शुभ योगों के कारण पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिषाचार्यों के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। यह अभियान मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान की शुरुआत होगी। इस पहल का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान 100 हफ्तों तक चलेगा। इसके तहत नशीले पदार्थों के सेवन के नुकसानों के बारे में जागरूकता फैलाने और नशा-मुक्त समाज बनाने में लोगों की भागीदारी…
