दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने फैसला किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर पर आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, विवाद बढ़ने के बाद आरोपी लड़की ने माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अपनी उम्र 15 साल बताते हुए कहा था कि उसने प्रदर्शन स्थल पर अन्य लोगों के उकसावे में आकर यह गलती की थी। यह घटना 23 जुलाई की है। इस…
Author: chhattisgarhrajya.in
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर पहले चरण में मत पत्रों की गणना की गई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरु हुई। इसी बीच सामने आए दो राउंड के रुझानों में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी बढ़त बनाते हुए चल रहे हैं। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से करीब 950 से अधिक मतों की बढ़त बनाई हुई है। इस राउंड में बीजेपी को 3702 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 3921 प्राप्त हुए हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी को 1533…
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को उन्हें बरी कर दिया। कोर्ट ने सह-आरोपी और पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अश्विनी पंवार ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार, 3 अगस्त को अदालत ने यह फैसला इन-कैमरा सुनवाई के दौरान सुनाया। सुनवाई में महिला पहलवानों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन, जबकि बृजभूषण की ओर से अधिवक्ता राजीव…
बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर उपचुनाव में शुरुआती मतगणना ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मतगणना के 31 में से 5 राउंड पूरे होने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 8971 वोट हासिल करते हुए बढ़त बना ली है। भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार 6652 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं और फिलहाल 2319 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 1534 वोट मिले हैं। शुरुआती रुझानों में आरजेडी तीसरे स्थान पर सिमटती नजर आ रही है। अन्य…
कोटा एवं लोरमी के वनांचल क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण, शत-प्रतिशत सर्विलांस, त्वरित जांच और उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर – प्रदेश में वर्षा ऋतु के दौरान मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों में निगरानी एवं नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया है। इसी क्रम में राज्य स्तरीय अधिकारियों ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड तथा मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के दूरस्थ वन क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण एवं सहायक पर्यवेक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की जमीनी स्थिति का आकलन कर प्रत्येक…
खान-पान की दुनिया में इन दिनों सेहत और स्वाद के अनूठे मेल यानी ‘फ्यूजन चाट’ का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्ट्रीट फूड प्रेमियों के बीच पारंपरिक आलू टिकिया की जगह अब ओट्स, मखाना और अंकुरित मूंग (Sprouts) से बनी पौष्टिक चाट काफी लोकप्रिय हो रही है। शेफ्स का मानना है कि लोग अब स्वाद से समझौता किए बिना कम तेल और ज्यादा न्यूट्रिशन वाले विकल्पों को पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज की खास रेसिपी प्रस्तुत है ‘हेल्दी मखाना-अंकुरित चाट’, जिसे आप घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं। खास रेसिपी: चटपटी मखाना-अंकुरित चाट…
हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय श्री आशीष ठाकुर द्वारा रचित किताब रायपुर- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में सत्याग्रह नामक किताब का विमोचन किया। हरि ठाकुर स्मारक संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तक के लेखक साहित्यकार एवं पत्रकार स्वर्गीय आशीष सिंह है। यह पुस्तक जल-जंगल के संघर्ष पर केन्द्रित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक…
नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट रायपुर- बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय विरासत की गूंज अब देश के सर्वोच्च मंच राष्ट्रपति भवन तक जा पहुंची है। नारायणपुर जिले के पारंपरिक मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता के विजेताओं का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नई दिल्ली पहुंचा, जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को बस्तर की जीवंत परंपराओं, लोक कलाओं और सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान से रूबरू कराया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान से…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान 100 सप्ताह तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान, विद्यालयों, महाविद्यालयों और युवा संगठनों के माध्यम से होंगे व्यापक कार्यक्रम रायपुर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि,…
रायपुर- रायपुर सिटी रीजन में जुलाई-2026 के दौरान स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। स्लैब-वार उपभोग आंकड़ों के अनुसार कुल 3,17,392 स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं में से 2,56,471 उपभोक्ता (लगभग 81 प्रतिशत) 400 यूनिट तक बिजली खपत की श्रेणी में रहे हैं। इससे राज्य सरकार की एम ऊर्जा (मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान) का लाभ अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जून-जुलाई के खपत का तुलनात्मक अध्ययन किया। इसमें पता चला कि जुलाई 2026 में कुल बिजली खपत 89.38 मिलियन यूनिट (एमयू) रही, जो जून-2026 में दर्ज 131.27 मिलियन…
