Author: chhattisgarhrajya.in

पाली: राजस्थान के पाली जिले में जंगली जानवरों की आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। मंगलवार देर रात एक लेपर्ड ने घर में घुसकर पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। पूरी घटना महज कुछ सेकेंड में हुई और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि लेपर्ड ने करीब 8 सेकेंड के भीतर कुत्ते को मुंह में दबाया और खेतों की तरफ भाग गया। लेपर्ड देर रात कॉलोनी के पास दिखा यह घटना देसूरी क्षेत्र की सेली माता कॉलोनी के नीचे स्थित रेबारियों की ढाणी की है। मंगलवार रात करीब…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी संथाली गांव में बुधवार सुबह एक महिला की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जमीन विवाद और अंधविश्वास के कारण हुई मानी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में डर और सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना का पूरा हाल 40 वर्षीय संझली हांसदा बुधवार सुबह अपनी भतीजी तारा हांसदा के घर आई थी। इसी दौरान तारा और उसकी मां के साथ संझली के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा…

Read More

उत्तर प्रदेश – फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. यहां एक मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के से प्रेम करने की सजा मौत मिली. हत्या करने वाले और कोई नही बल्कि उसकी मां और भाई हैं. उन्होंने युवती को सल्फास खिलाकर मौत के घाट उतार दिया. बेटी की हत्या करने के बाद थाने में सूचना देकर उसके प्रेमी पर सल्फास खिलाकर मार देने का आरोप लगाया. पुलिस ने अब हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस खुलासे ने मां-भाई के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है.आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं. गाजीपुर के टिकरी गांव की…

Read More

इस बार मई-जून में गर्मी कितनी प्रचंड होगी, इसका अंदाजा मार्च में ही होने लगा है. मार्च के महीने में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक पारा 35 से 38 डिग्री तक छूने लगा है. राजस्थान के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में तो अभी से लू चलने लगा है. दुनिया भर के मौसम पर नजर रखने वाले वर्ल्ड मीटिरियोलॉजिकल आर्ग ने भी ऐसी ही चेतावनी दी है. उन्होंने इस साल गर्मी के दौरान अल नीनो (ENSO) की 60 फीसदी संभावनाओं की भविष्यवाणी की है. ये भयंकर गर्मी का संकेत है. इससे 2026-2027 में तापमान…

Read More

धमतरी- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ग्रामीण गरीबी उन्मूलन परियोजना है। यह योजना स्व-रोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण गरीबों को संगठित करने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य गरीबों को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में संगठित करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धमतरी जिले की सारंगपुरी पंचायत निवासी श्रीमती मधु कंवर आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर क्षेत्र में “लखपति दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। कभी आर्थिक तंगी के कारण दूसरों के खेतों में मजदूरी करने वाली मधु कंवर ने अपने संघर्ष, मेहनत और शासन की योजनाओं के…

Read More

धमतरी- जिले की सायरा बानो ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का जज़्बा हो, तो कोई भी कठिन परिस्थिति सफलता की राह नहीं रोक सकती। शारीरिक दिव्यांगता और अत्यंत कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद सायरा बानो आजआत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई हैं।कुछ समय पहले तक सायरा बानो का जीवन आर्थिक तंगी में गुजर रहा था। रोजगार के अभाव में उनके लिए रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी बड़ी चुनौती बन गया था। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया और रोजगार…

Read More

बनी/कठुआ –  जिले के साथ लगती भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उस पार फिर घुसपैठियों की हलचल की सूचना आ रही है। सूचनाओं में बताया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों का एक दल घुसपैठ के लिए सुखमल और मंसूर बड़ापाई में घुसपैठ की ताक में बैठा है, जो उचित मौके के लिए लगातार रेकी कर रहा है। आतंकियों का उपरोक्त दल आने वाले दिनों में हीरानगर स्थित उज्ज, तरनाह और बेई नालों का इस्तेमाल कर घुसपैठ कर सकता है। इस दल ने पिछले दिनों से कठुआ के नगरी के साथ लगते पंजाब के सीमांत क्षेत्र बमियाल और जम्मू-कश्मीर में रेकी…

Read More

Bihar Crime News : बिहार के पटना से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने क्रूरता की सारी सीमाएं लांघते हुए अपनी सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। सास के मुंह में ठूंसा कपड़ा.. प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च मिली जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की है। मृतक सास की पहचान शाबरा खातून के रुप में हुई है। आरोपी बहू की पहचान गुलफशा के रुप में हुई है। आरोप है कि गुलफशा अपनी सास के साथ अक्सर दुर्व्यवहार और मारपीट करती थी। विवाद…

Read More

यमुनानगर-  हरियाणा के यमुनानगर में आज प्रकृति के अचानक बदले मिजाज ने हाईवे पर मौत का तांडव मचा दिया। सुबह जहाँ खिली हुई धूप और हल्की गर्मी के साथ लोगों की दिनचर्या शुरू हुई थी, वहीं अचानक आई घने कोहरे की चादर ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार पर खूनी ब्रेक लगा दिया। विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिसके परिणामस्वरूप जाट चौक पर लगभग एक दर्जन गाड़ियाँ आपस में भिड़ गईं। इस भीषण श्रृंखला हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक ट्रक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। धूप के बीच अचानक…

Read More

डेस्क। सेना की वर्दी पहनने का जुनून और आंखों में देश की रक्षा का सपना लेकर निकला उस्तेहड़ गांव का जवान अक्षित शर्मा अब केवल यादों में शेष है। जम्मू के अखनूर सेक्टर में कमांडो ट्रेनिंग की कठोर चुनौतियों का सामना करते हुए, 26 वर्षीय इस जांबाज ने तवी नदी के वेग के बीच अपनी अंतिम सांस ली। 09 पंजाब रेजिमेंट का यह युवा योद्धा न केवल अपने परिवार का इकलौता सहारा था, बल्कि पूरे क्षेत्र की उम्मीदों का केंद्र भी था। प्रशिक्षण के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू के अखनूर में भारतीय सेना का विशेष कमांडो अभ्यास…

Read More