दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने और उसकी सरकारी पिस्टल लूटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन में मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ जानू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी वसीम को बाद में दबोचा गया. कांस्टेबल पर हमला कर छीनी पिस्टल दरअसल, 22 जनवरी 2026 को दोपहर करीब सवा 2 बजे…
Author: chhattisgarhrajya.in
आजमगढ़ – जनपद आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब, हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगा मालवाहक वाहन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गणतंत्र दिवस को देखते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार नंबर की एक मालवाहक…
बस्तर- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगरनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से रायपुर ले जाए जा रहे गांजा की तस्करी का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धनपुंजी मंडी नाका, एनएच-63 के पास एक महिला गांजा लेकर रायपुर जाने…
रायपुर- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10.15 बजे दिल्ली से इंडिगो की नियमित उड़ान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचें | इसके पश्चात वे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ जाएंगे। डोंगरगढ़ में केंद्रीय मंत्री प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संत समाज, श्रद्धालु एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के समापन के बाद मंत्री चौहान शाम को रायपुर लौटेंगे और वहां…
बिलासपुर- जिले में धोखाधड़ी और दस्तावेजी फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने जीवित जीजा को मृत घोषित कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और इसी आधार पर अपने ही नाबालिग भांजे-भांजियों की करोड़ों रुपये की पुश्तैनी जमीन हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। मामला रायगढ़ जिले के ग्राम हालाहुली का है। पीड़ित मनीष शुक्ला को तब गहरा झटका लगा, जब उन्हें जानकारी मिली कि बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र में स्थित बच्चों की पुश्तैनी जमीन, खसरा नंबर 258,…
जींद : सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने SYL (सतलुज-यमुना लिंक) कैनाल विवाद पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच हुई वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, लेकिन भाईचारे के बीच पानी के मुद्दे का हल होना चाहिए। श्रुति चौधरी ने कहा, “SYL का मामला बड़ा संवेदनशील मामला है। पानी कितना बड़ा मुद्दा है, भाईचारे के बीच पानी के मामले का हल होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि हरियाणा का SYL के पानी पर अधिकार…
डैस्क: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। भारी हिमपात के चलते जिला प्रशासन ने उपमंडल लाहौल और उदयपुर में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज यानी 27 जनवरी को शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, कल 28 जनवरी को स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बर्फबारी और मौसम की…
जालंधर: गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और डेरा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
अमेरिका इस समय कुदरत के भीषण कहर का सामना कर रहा है। आर्कन्सा से लेकर न्यू इंग्लैंड तक फैले 1,300 मील के दायरे में आए बर्फीले तूफान ने पूरे देश की रफ्तार रोक दी है। इस आपदा में अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है। कड़ाके की ठंड और जमा देने वाली बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स या तो रद्द हुईं या देरी से चलीं। रिकॉर्ड तोड़ ठंड और बर्फबारी नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक अमेरिका के कई हिस्सों में बर्फबारी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़…
ममूटी, मोहनलाल और नयनतारा की नई फिल्म ‘पैट्रियट’ की रिलीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेकर्स ने फाइनल पोस्टर और रिलीज डेट को रिलीज किया था. इस फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी दिनों से बज बना हुआ है. वहीं अब इस बज के बीच मोहनलाल ने अपनी एक और नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी सेक्शन में फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘एल367’ रीवील कर दिया है. इस फिल्म को विष्णु मोहन डायरेक्ट करेंगे, जिनकी पहली फिल्म ‘मेप्पडियन’ को काफी सराहना मिली…
