Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। संशोधित मॉडल उत्तर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त भर्ती परीक्षा के तहत कुल 341 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 12 जुलाई को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के मॉडल उत्तर 13 जुलाई को जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 21 जुलाई…

Read More

Manju Verma Arrested: बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को शनिवार के दिन अदालत से झटका लगा है. विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने चर्चित चेरिया बरियारपुर थाना कांड में सुनवाई करते हुए दोनों को दोषी माना और सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई. अवैध हथियार का मामला, कोर्ट ने माना दोषी यह पूरा विवाद गैर-कानूनी तरीके से अपने पास हथियार रखने से जुड़ा हुआ है. विशेष न्यायाधीश बृज कुमार की अदालत ने मामले के सभी सबूतों और पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद दोनों पति-पत्नी को आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कसूरवार पाया…

Read More

पालकी गांव में राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा रायपुर- वन मंत्री श्री केदार कश्यप नारायणपुर जिले के पालकी गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मंत्री श्री कश्यप ने प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक और कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत…

Read More

रायगढ़- कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2026 को आबकारी वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) अंतर्गत आबकारी जांच चौकी रेंगालपाली में वाहनों की सघन जांच के दौरान ग्राम कोसमंदा, थाना पुसौर निवासी शशि सिदार को…

Read More

बलौदाबाजार के सकरी स्थित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन ​विद्यार्थियों ने चित्रकला और रंगोली से दिया हरियाली का संदेश, उत्कृष्ट वनसाथी भी हुए सम्मानित ​रायपुर- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के संकल्प के साथ शनिवार को बलौदाबाजार के सकरी स्थित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय ‘वन महोत्सव 2026’ का गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रति​निधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों और नागरिकों की व्यापक सहभागिता के बीच वृहद पौधारोपण किया गया। ​राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा…

Read More

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. मामला जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके के एक अस्पताल का है, जहां पर महिला ने तीसरी बार बेटी को जन्म दिया था, जिससे नाखुश होकर पिता ने नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी पिता रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. रोती हुई बच्ची को पहले तो पिता ने किसी से मांग कर दूध पिलाया और फिर गला…

Read More

रायपुर में मुख्य कार्यक्रम लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे सहभागिता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत देश भर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। यह अभियान युवा मामले और खेल मंत्रालय के ‘MY Bharat’ की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ एकजुट करना और एक स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशा-मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना है। रायपुर में मुख्य कार्यक्रम लोक भवन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल महोदय एवं छत्तीसगढ़ के…

Read More

रायगढ़ -राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान को विवेक, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जनकल्याण के लिए उपयोग में लाना है। एक शिक्षित व्यक्ति की पहचान उसके प्रमाण-पत्रों से नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उसके योगदान से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य अवश्य करें, जो समाज के लिए स्थायी रूप से लाभकारी सिद्ध हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। राज्यपाल श्री डेका आज रायगढ़ स्थित ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय…

Read More

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के निवासी श्री दीपक रात्रे तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी श्री भूपेंद्र भैना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस जघन्य और अमानवीय आतंकी घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है और ऐसे कायराना कृत्य किसी…

Read More

मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सविता प्रधान ने एक मासूम के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपनी सुंदरता का मोह त्याग दिया. उन्होंने एक कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए अपने सिर के बाल दान कर दिए हैं. सिर मुंडवाने के बाद उन्होंने जब सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, तो उनके इस रूप और खूबसूरत संदेश ने हर किसी का दिल जीत लिया. सविता प्रधान वर्तमान में सिंगरौली नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं. “मैम, मुझे आपके बाल पसंद हैं”… और बदल गया फैसला सविता प्रधान ने इस कदम के पीछे की दर्दभरी…

Read More