नई दिल्ली। चांदी की कीमतों (Silver Prices ने 19 जनवरी को तेजी का नया शिखर छू लिया। एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर का भाव 3 लाख के पार निकल गया है। मजबूत इन्वेस्टर डिमांड और पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड्स के चलते सोमवार को चांदी की कीमतें बढ़कर पहली बार वायदा कारोबार में 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इन 2 वजहों से उछला चांदी का भाव मार्केट एनालिस्ट्स…
Author: chhattisgarhrajya.in
वेनेजुएला के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नजरें ग्रीनलैंड पर टिकी हैं। ट्रंप आए दिन ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी देते हैं। अब उन्होंने ग्रीनलैंड से रूसी खतरे को हटाने का संकल्प ले लिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि डेनमार्क काफी समय से रूस के खतरे को ग्रीनलैंड से दूर करने की कोशिश कर रहा है। अब समय आ गया है। इस कोशिश को सफल किया जाएगा। ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, “नाटो पिछले 20 साल से डेनमार्क से कह रहा है कि उसे रूसी…
नई दिल्ली। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अगर आप भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए टिकट बुक करने वाले हैं, तो उससे पहले टिकट कैंसिलेशन नियम को जान लीजिए, नहीं तो आपका ज्यादा नुकसान हो सकता है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के कन्फर्म टिकट को कैंसिल करना महंगा कर दिया है। आइए जानते हैं वदें भारत स्लीपर ट्रेन के टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के क्या हैं नियम… वंदे भारत स्लीपर टिकट कैंसिलेशन नियम भारतीय…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट पर टकराव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने से इनकार किया था और उन्होंने आईसीसी से ये मांग की थी कि उनके मैच भारत से बाहर कराए जाए। हालांकि, उनकी इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया था। अब इस मामले पर आईसीसी ने बांग्लादेश को डेडलाइन दे दी है। आईसीसी ने तय किया है कि 21 जनवरी तक इस बात पर फैसला कर लिया जाए कि बांग्लादेश टी20 विश्व कप में खेल रहा है या नहीं। हालांकि, बांग्लादेश…
हाल ही में यूरोपियन जर्नल ऑफ कार्डियोवैस्कुलर मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी ने इस समस्या की गंभीरता को और साफ कर दिया है. इस शोध के अनुसार, ग्रामीण भारत में 62.5 प्रतिशत किशोरियां एनीमिया से पीड़ित पाई गईं. यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बनाती है और जब तक इसके लक्षण साफ दिखाई देते हैं, तब तक शरीर काफी नुकसान झेल चुका होता है. यही वजह है कि एनीमिया को साइलेंट बीमारी भी कहा जाता है. हालात इतने गंभीर हैं कि भारत की आधी से ज्यादा महिलाएं किसी न किसी स्तर पर एनीमिया से प्रभावित पाई गई हैं. हाल ही…
एआई और डेटा एनालिटिक्स से शिक्षा में बदलाव:छत्तीसगढ़ का विद्या समीक्षा केंद्र बना राष्ट्रीय मानक आईबीआईटीएफ ने विद्या समीक्षा केंद्र को बताया शिक्षा प्रशासन में तकनीक-आधारित उत्कृष्ट मॉडल विद्या समीक्षा केंद्र से बदली शिक्षा प्रशासन की तस्वीर छत्तीसगढ़ ने शिक्षा प्रशासन में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सुशासन का एक सशक्त और अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन (IBITF) ने राज्य के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) को शिक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी-संचालित सुशासन का एक प्रमुख उदाहरण बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय पहल के रूप में रेखांकित किया है। आईबीआईटीएफ के अनुसार,…
रायबरेली : रायबरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक टीचर की पत्नी की उसी के भतीजे ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी दो साथियों के साथ लूट की नीयत से घर में घुसा था। अलमारी तोड़कर गहने और नकदी निकाल रहा था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से पेट और सीने पर कई वार कर उसकी जान ले ली। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मुख्य आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी छत से कूदकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर…
दिल्ली की मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) ने जुलाई 2024 में हुए एक सड़क हादसे के मामले में अहम फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल ने हादसे में 53 प्रतिशत अस्थायी दिव्यांगता झेल रहे 21 वर्षीय युवक को 1.62 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह आदेश प्रिसाइडिंग ऑफिसर विक्रम ने पारित किया। ट्रिब्यूनल के मुताबिक,1 जुलाई 2024 को आर्यन राणा स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल…
कांकेर- कांकेर जिले के पीढ़ापाल क्षेत्र में शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान करीब 50 से अधिक परिवारों ने सामूहिक रूप से सनातन धर्म में वापसी की। इसमें पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुलगांव के ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने पारंपरिक पूजा-पाठ और अनुष्ठानों के माध्यम से अपने मूल धर्म को पुनः स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक सहभागिता ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। स्थानीय हिंदू समाज ने लौटे परिवारों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया, महिलाओं ने आरती उतारी और बच्चों की मौजूदगी ने आयोजन…
23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ रायपुर -छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता…
