Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण की वोटिंग, इस चुनाव में महिलाएं बन सकती हैं ‘किंगमेकर
    राष्ट्रीय

    पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण की वोटिंग, इस चुनाव में महिलाएं बन सकती हैं ‘किंगमेकर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल (West bengal) में आज पहले चरण की वोटिंग के साथ ही चुनावी माहौल गर्माना तय है। सिर्फ राज्य की ही नहीं, देशभर की नज़रें पश्चिम बंगाल चुनाव पर हैं। आज, 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग चल रही है और 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 4 मई को चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे और यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। इस चुनाव में महिलाओं का वोट निर्णायक साबित हो सकता है।

    ‘किंगमेकर’ बन सकती हैं महिलाएं

    पश्चिम बंगाल में महिला मतदाता अब चुनावी नतीजों की दिशा तय करने वाली निर्णायक ताकत बन चुकी हैं, जिसका असर राष्ट्रीय राजनीति की रणनीतियों पर भी साफ दिख रहा है। पिछले डेढ़ दशक में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है और कई चुनावों में उनका ‘साइलेंट वोट’ ही निर्णायक कारक रहा है। ऐसे में बंगाल में महिलाएं ‘किंगमेकर’ बन सकती हैं।

    चुनाव-दर-चुनाव बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी

    1996 और 2001 में जहाँ पश्चिम बंगाल में महिला मतदान पुरुषों से कम था, वहीं 2011 में पहली बार महिलाओं ने 84.45% मतदान के साथ पुरुषों को पीछे छोड़ा और इसी चुनाव में राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ। 2016 और 2021 में भी यह बढ़त कायम रही। संख्या के लिहाज से भी महिला मतदाता 1996 के 2.16 करोड़ से बढ़कर 2021 में करीब 3.59 करोड़ हो गईं।

    महिलाओं को लुभाने में लगे राजनीतिक दल

    महिलाओं की इस बढ़ती ताकत को देखते हुए सभी राजनीतिक दल उनकी ओर केंद्रित हो गए हैं। टीएमसी जहां नकद लाभ वाली योजनाओं पर जोर दे रही है, वहीं बीजेपी भी सीधी आर्थिक सहायता के वादों के ज़रिए महिलाओं को लुभाने में लगी हुई है। दोनों राजनीतिक दलों की महिला वोटों को अपने पक्ष में करने पर जोर रहेगा, जिससे उन्हें फायदा मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.