Author: chhattisgarhrajya.in

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाएं अब केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि ज़मीन पर किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम लाममेटा के प्रगतिशील किसान श्री त्रवेंद्र साहू हैं, जिन्होंने परम्परागत धान की खेती के स्थान पर उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर, सफल कदम बढ़ाया है। धान के बदले टमाटर की खेती अपनाने से उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत श्री साहू को लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस…

Read More

बीजापुर- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ गई है। बीजापुर जिले के दूरस्थ ग्राम बकनागुलगुड़ा में निर्मित नवीन प्राथमिक शाला भवन का पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन हो गया। यह क्षण न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि संपूर्ण ग्रामवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं उल्लासपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने नवीन विद्यालय भवन को क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों तक झोपड़ी में संचालित यह प्राथमिक विद्यालय अब एक सुसज्जित, सुरक्षित एवं पक्के भवन में संचालित होगा। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण,…

Read More

रायपुर । शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से प्रशासनिक और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आग मुख्य रूप से कार्यालय के डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में लगी, जहां रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और एहतियातन बिजली सप्लाई कटवाई गई, ताकि आग…

Read More

कानपुर: दो साल पहले कानपुर के मेडिकल स्‍टोर संचालक प्रतीक शर्मा की लखनऊ के होटल में हत्‍या कर दी गई थी। कोर्ट ने इस मामले में प्रतीक की पत्‍नी नेहा और उसके प्रेमी आयुष शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। नेहा और प्रतीक की सात साल की बेटी ने कोर्ट में गवाही दी। बेटी ने बताया कि मम्‍मी ने अंकल के साथ मिलकर पानी में कुछ पिलाया था। इसके बाद पापा के खर्राटे आने बंद हो गए थे। दरअसल नेहा और आयुष ने प्रतीक को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया था। किदवईनगर निवासी प्रतीक की शादी 2017 में अयोध्‍या…

Read More

राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित वीटी ग्राउंड पर राजस्थान सोलर एसोसिएशन (RSA) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। एक्सपो का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (RERC) के चेयरमैन राजेश शर्मा, एक्सपो के ब्रांड एंबेसेडर एवं पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया, आरएसए चेयरमैन सुमन कुमार, आरएसए प्रेसिडेंट सुनील बंसल और सीईओ नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान तेजी से सोलर ऊर्जा के 125 गीगावाट लक्ष्य की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार सोलर आधारित उद्योगों को…

Read More

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे। जहां केजरीवाल बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे। साथ ही पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने दी। इसुदान गढ़वी ने बताया कि यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र निकाय चुनाव और बीएमसी चुनाव के रिजल्ट के बाद बीजेपी जश्न में डूबी। मुंबई में देवेंद्र फडणवीस से लेकर दिल्ली में नरेंद्र मोदी तक बीजेपी के नेता एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। ठाकरे परिवार ने 25 साल बाद बीएमसी गंवा दिया, जिसे बाला साहेब ठाकरे ने नेटवर्किंग की रणनीति से बनाया था। राज और उद्धव ठाकरे का साथ आना भी कामयाब नहीं रहा। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में शरद पवार-अजित पवार को करारी हार मिली। हार-जीत के इस दौर में कई ऐसे राजनीतिक उत्तराधिकारी रहे, जिन्हें कॉरपोरेटर बनने का सौभाग्य नहीं मिला। ठाकरे और पवार ब्रांड बीजेपी की आंधी…

Read More

बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत पर कंगना रनौत ने खुशी जताई है। यही नहीं उन्होंने ठाकरे परिवार की हार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने बंगले पर बुलडोजर एक्शन का जिक्र करते हुए क्या कहा जानिए। नई दिल्ली: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत से पार्टी में उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी ने देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी पर भी कब्जा जमा लिया है। बीजेपी की इस जीत पर सांसद कंगना रनौत ने पार्टी नेताओं को बधाई दी है। वहीं जिस तरह से 28 साल बाद ठाकरे परिवार का वर्चस्व बीएमसी से खत्म…

Read More

इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर पहुंचकर दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “पानी पीकर लोग मर रहे हैं और इसे अर्बन मॉडल कहा जा रहा है। यही है स्मार्ट सिटी का सच। राहुल गांधी ने सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर दूषित पानी से बीमार मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचे, जहां दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिलकर उन्हें एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा। स्मार्ट सिटी में पीने का…

Read More

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला यात्री का वीडियो तेजी से चर्चा में है. इस वीडियो में उन्होंने भारतीय रेलवे की नाइट ट्रेन में किए गए अपने सफर का अनुभव साझा किया है. 25 साल की इनेस फारिया, जिन्होंने दुनिया घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर “भारत में एक महिला के रूप में पहली रात की ट्रेन यात्रा” टाइटल से यह वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वह अपने पूरे सफर को लेकर बेहद सकारात्मक बातें करती नजर आ रही हैं. वीडियो में इनेस ने बताया कि भारतीय ट्रेन में रात के सफर…

Read More