रायपुर ।छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वन मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन गुफा के पर्यटन…
Author: chhattisgarhrajya.in
81,533 पालकों का पंजीयन: देश में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ पालक सहभागिता में देश में प्रथम स्थान गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल रायपुर -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है, जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55…
रायपुर-मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से गुजरने वाली नर्मदा नदी के बाबरी घाट पर हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने बड़े पापा के साथ हरदा जिले के करताना जा रहे थे और नाव का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मृतक शुभम और विकास शनिवार को बाबरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने बड़े पापा भीम से यदुवंशी के साथ हरदा लौट रहे थे। बाबरी घाट पर नाव आने में देर होने लगी, इसी दौरान शुभम नहाने के लिए नदी में उतर गया और अचानक गहरे पानी में चला गया। काफी देर…
गोपालगंज: बिहार के मोतिहारी में बन रहे विराट रामायण मंदिर में दुनिया के विशालकाय शिवलिंग स्थापित किया जाना है. मंदिर के लिए बनाया गया विशालकाय शिवलिंग शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से गोपालगंज पहुंचा. शिवलिंग के वहां पहुंचते ही इसे देखने और पूजा करने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. अभी यह शिवलिंग यूपी के रास्ते बिहार के गोपालगंज में यूपी की सीमा से सटे बलथरी चेकपोस्ट के पास पहुंचा है. इसे मोतिहारी तक जाने में अभी वक्त लगेगा. 22 फीट ऊंचा शिवलिंग ब्लैक ग्रेनाइट से बना यह विशाल शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है, जो ब्लैक ग्रेनाइट से बना है.…
वेनेज़ुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ अब देश की अंतरिम राष्ट्रपति बन गई हैं. यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिकी बलों ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया. रोड्रिग्ज ने शनिवार को कहा कि मादुरो ही देश के ‘एकमात्र राष्ट्रपति’ हैं और अमेरिका के दावों को खारिज कर दिया. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि रोड्रिग्ज़ को ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ के रूप में शपथ दिलाई गई है और वह अमेरिका से सहयोग करने के लिए तैयार हैं. राज्य टीवी पर रोड्रिग्ज़ को कराकास में बोलते हुए दिखाया गया, जबकि इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि…
ललितपुर के बानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह 3.45 बजे पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अमजद खान को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अमजद खान पुत्र सकूर खान, निवासी बानपुर कस्बा, लंबे समय से वांछित था। उस पर नाबालिग से दुष्कर्म के साथ-साथ कई युवतियों को ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, इसी दौरान…
धमतरी । जिले के शहरी विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरोत्थान योजना के अंतर्गत धमतरी में भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन द्वारा 1770.04 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि 1767.91 लाख रुपये की निविदा राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना यात्री सुविधाओं के साथ-साथ शहर के समग्र विकास को नई दिशा देगी। प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण ग्राम अर्जुनी, धमतरी स्थित खसरा नंबर 35 में कुल 2.01 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र…
रायपुर । पंडरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की…
हम में से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि ,अगर शरीर में खून कम है, तो पालक खा लो. लेकिन क्या आपको पता है कि पालक सिर्फ आयरन का सोर्स नहीं है? इसमें एक ऐसा विटामिन छिपा है, जिसकी मात्रा आयरन से भी कहीं ज्यादा होती है और जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं सर्दी की इस खास सब्जी में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पाया जाता है और ये हमारे शरीर को क्या-क्या फायदा पहुंचाता है. सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पालक में होता है? अगर आप…
