नई दिल्ली:18 देशों के 20 जंगी जहाज, भारत के 50 से अधिक जंगी जहाज और आसमान में हेलीकाप्टरों और फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट. इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के मौके पर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में शामिल सभी जहाजों का निरिक्षण किया और उनके कमांडर्स की सलामी ली. इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू की इस शानदार परंपरा ने समुद्री शांति के प्रति भारत की भारत की कमिटमेंट को जाहिर किया है. भारत का मानना है कि एक मज़बूत समुद्री व्यवस्था, एक जैसी सोच वाले पार्टनर्स के बीच मिलकर…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती कुसुम सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज महानदी भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ स्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान डॉक्टरों ने 7 व 8 मार्च 2026 राजधानी रायपुर में स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में “आईएमए सीजीकॉन 2026” 21 वां स्टेट कॉन्फ्रेंस का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आईएमए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा अध्यक्ष एवं चेयरमेन डॉ अनूप वर्मा,अध्यक्ष हॉस्पिटल बोर्ड डॉ सुरेंद्र शुक्ला,आईएमए सचिव डॉ संजीव श्रीवास्तव, डॉ गंभीर सिंह उपस्थित थे।
घर में आया जल-जीवन, चौघड़ा गांव में जल क्रांति की कहानी रायपुर – जल जीवन मिशन के माध्यम से भारत के प्रत्येक ग्रामीण परिवार के लिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करना है, ताकि सभी घरों, स्कूलों और आंगनवाडी केन्द्रों तक नल से पानी पहुंच सके।इसी परिप्रक्ष्य में ग्रामीण जीवन में बदलाव की एक प्रेरक और सशक्त कहानी ग्राम पंचायत चौघड़ा के लोहारपारा से सामने आई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ की निवासी दीपा के लिए स्वच्छ पेयजल कभी एक सपना हुआ करता था, जिसे पूरा करने के लिए रोज़ाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। घर से दूर स्थित…
रायपुर- भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आंकड़े अधूरे या त्रुटिपूर्ण होंगे तो…
मुख्यमंत्री श्री साय ने किया सम्मानित, राज्य का नाम रोशन करने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त करने वाली मुंगेली की सुश्री सुप्रिया को सम्मानित किया। उन्होंने सुप्रिया और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुँह मीठा कराया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुप्रिया की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला युवा भी असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने 21 व 22 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के ग्राम चाँपा (सैंहा)में आयोजित हो रहे 80 वॉ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महा-अधिवेशन के लिए निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा,केन्द्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राज प्रधान बलौदाबाजार श्रीमती सुनीता वर्मा,चन्दखुरी चिन्ता राम वर्मा, रायपुर जगेश्वर प्रसाद वर्मा अर्जुन…
भारतीय सेना का सबसे एलीट यूनिट होती है पैरा स्पेशल फोर्सेस। इस पैरा स्पेशल फोर्स में बलिदान बैज पाना सेना के हर एक अफसर का सपना होता है। मेजर दीक्षा सी मुदादेवन्नावर ऐसी ही महिला अफसर बनी हैं। उन्हें स्पेशल फोर्सेज का बलिदान बैज मिला है। यह इतिहास में पहली बार है, जब किसी महिला ऑफिसर को यह बलिदान बैज मिला है। यह बैज अटूट देशभक्ति और त्याग का टैग माना जाता है। मेजर दीक्षा सी मूलता कर्नाटक के दावणगेरे की रहने वाली हैं। सेना में उनके सफर का जुनून स्कूल के दिनों से ही शुरू हो गया था। दीक्षा…
राजस्थान, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले ने मौसम को अचानक से बदल दिया है। कल तक गर्मी का अहसास करने वाले प्रदेशवासियों को फिर से ठंडी का अहसास होने लगा है। श्रीगंगानगर में तापमान 5.7 डिग्री तक गिर गया। यहां अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा दिखने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की दी हिदायत प्रदेश में बिगड़े मौसम के बाद मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने…
मुंबई: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों के बाद बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए पहुंचे। मुंबई बीएमसी चुनावों में राज ठाकरे की मनसे चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के साथ मिलकर लड़ी थी, लेकिन शिवसेना यूबीटी और मनसे यानी ठाकरे भाईयों का गठबंधन बीएमसी में सत्ता नहीं बचा पाया था। बीजेपी ने शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की मदद से जरूरी 114 सीटों की जगह 118 सीटें जीत ली थीं। राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने राजनीति को…
