बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक की उसके अपने ही साढू ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह मृतक की पत्नी और उसके साढू के बीच अवैध संबंध बताई जा रही है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। मिली जानकारी के अनुसार, पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान विक्की कुमार के रुप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि विक्की कुमार पिछले 4-5 दिनों से लापता है…
Author: chhattisgarhrajya.in
नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में मंगलवार को शिक्षा विभाग से बर्खास्त शिक्षक के घर से एके 47 का एक कारतूस, दो तमंचे और 17 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी पूर्व शिक्षक छात्रा से दुष्कर्म में जेल जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस की ओर से आपरेशन क्रेकडाउन के तहत बनभूलपुरा में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि गौजाजाली उत्तर, बनभूलपुरा के आयशा मस्जिद निवासी मोबिन खान के घर पर हथियार मौजूद हैं। मोबिन खान आए दिन परिवार के साथ…
बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता 41 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। महिला राजस्थान के बीकानेर में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे खोज निकाला। फेसबुक पर दोस्ती के बाद बीकानेर पहुंची महिला सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता रिंकू कुमारी (41 वर्ष) को पुलिस ने राजस्थान के गंगाशहर (बीकानेर) से बरामद किया है। वह फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद वहां पहुंची थी और नरेंद्र सिंह भाटी नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। इस मामले की जानकारी बोकारो सिटी डीएसपी ने दी। बताया गया कि 4…
जम्मू-कश्मीर डेस्क: STF अंबाला और STF हरियाणा को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा क्षेत्र स्थित जुवेनाइल होम से फायरिंग कर फरार हुए दो आतंकियों को STF हरियाणा ने अंबाला रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी साझा करते हुए SP STF विक्रांत भूषण ने बताया कि आर.एस. पुरा जुवेनाइल होम से कुल तीन आतंकी फरार हुए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल था। STF अंबाला ने दोनों पाकिस्तानी आतंकियों को स्टेशन परिसर से दबोचकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद सनाउल्लाह (20 वर्ष) और अहसान अनवर (21…
भोपाल : मध्य प्रदेश बजट में इस बार किसानों को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। वित्त मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार का लक्ष्य खेती को घाटे का सौदा नहीं, बल्कि लाभ का धंधा बनाना है। इसी सोच के साथ किसानों को सीधी आर्थिक सहायता और आधुनिक संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया गया है। 12 हजार रुपए सालाना की सीधी मदद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के संयुक्त लाभ से प्रदेश के किसान परिवारों को प्रति वर्ष कुल 12 हजार रुपए की नकद सहायता मिल रही है। इस राशि में…
बस्तर की बिहान दीदियां घोलेंगी होली में कुदरती रंग रायपुर – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हर्बल गुलाल बनाने के लिए सब्जियों के प्राकृतिक रंगों से रंगकर और उसमें गुलाब गेंदा, पलाश के फूलों की पंखुड़ियों, गुलाब जल, इत्र आदि मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। पलाश के फूलों से केसरिया गुलाल, पालक भाजी से हरे रंग का गुलाल तथा लाल भाजी से लाल रंग का गुलाल तैयार किया जा रहा है। इस गुलाल में रासायनिक पदार्थों का उपयोग नहीं होने से यह गुलाल त्वचा, आंख, बाल आदि के लिये हानिकारक नहीं है। मानव अनुकूल होने से इस…
डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। उप-तहसील धरवाला की ग्राम पंचायत लोथल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की जान लेने के बाद खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और दहशत की लहर दौड़ गई है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सरवन (पुत्र तानी) और उनकी पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। यह परिवार लोथल गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि इस दंपत्ति की…
नेशनल डेस्क: सब्जी, दूध और राशन की झटपट डिलीवरी के लिए मशहूर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Blinkit अब एक बेहद संगीन मामले में फंस गया है। जिस ऐप का इस्तेमाल लोग रसोई का सामान मंगाने के लिए करते हैं, वहां से ‘मौत का सामान’ यानी प्रतिबंधित बटनदार चाकू बेचे जाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अब प्रबंधन पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है। मर्डर मिस्ट्री से खुला ‘ऑनलाइन हथियारों’ का राजइस पूरे मामले की शुरुआत पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने दोनों ही राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांंग्रेस से कम से कम 1 सीट समाज को देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुर्मी समाज की जनसंख्या काफी प्रभावशाली है तथा समाज का राज्य के विकास और राजनीति में बड़ा योगदान रहा है, इसलिए उन्हें उच्च सदन (राज्यसभा) में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। श्री वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज पारंपरिक रूप से छत्तीसगढ़ की राजनीति में अह्म भूमिका निभाता रहा…
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आने वाली आमलकी एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करने वाली तिथि माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु की उपासना और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर देता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत एवं पूजा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है. क्या है आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त? पुजारी परमस्वरूप शर्मा के अनुसार, वर्ष 2026 में एकादशी तिथि 27 फरवरी को सुबह 12:33 बजे से प्रारंभ होगी और उसी दिन रात 10:32 बजे तक रहेगी.…
