इटरनल और स्विगी के शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है. इटरनल(Eternal Share) में आज 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और Swiggy के स्टॉक में भी 1.94 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसकी वजह ये है कि कर्नाटक सरकार की तरफ एक बड़ा फैसला लिया है. गिग वर्कर्स को जो पेमेंट दी जाती है उसपर 1 फीसदी की वेल्फेयर फीस लागू की जाएगी. इसपर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. गिग वर्कर को मिलने वाली फाइनल पेमेंट पर एक फीसदी का शुल्क लगेगा. इसपर कहा गया है कि गिग वर्कर्स के…
Author: chhattisgarhrajya.in
बांग्लादेश के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद तारिक रहमान मंगलवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सत्ता में वापसी हो जाएगी। पहली बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे 60 वर्षीय रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं। अंतरिम शासन का अंत छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद गुरुवार को पहला आम चुनाव कराया गया था, जिसमें बीएनपी को दो तिहाई सीटों पर जीत मिली। नई सरकार के…
अगर कहा जाए कि मौजूदा अमरीका के पास ‘ट्रम्प कार्ड’ है जो कब चल दे, कोई नहीं जानता, तो गलत नहीं होगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का तल्खी भरा कहें या दर्द भरा बयान यही बताता है। गत दिवस वह नैशनल असैंबली में अमरीका की पाकिस्तान के प्रति भूमिका पर बोलते समय कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी चर्चा इन दिनों पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि अमरीका ने पाकिस्तान का अपने सामरिक हितों के लिए हमेशा इस्तेमाल किया, उसके बाद टॉयलैट के पेपर जैसा छोड़ दिया। निश्चित रूप से इतना तो समझ आता है कि भारत के साथ…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात मैक्रों के एक्स पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कही, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि वह भारत आ रहे हैं और मुंबई-नई दिल्ली के अपने तीन दिन के दौरे के दौरान, दोनों नेता दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाएंगे। पीएम मोदी ने क्या कहा? उन्होंने एक्स पर कहा, “भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे…
कोरिया – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया तथा यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया। चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह रमणीय स्थल अब एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने यहां…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की पावन यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना और उनके आध्यात्मिक एवं भक्तिमय अनुभवों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सम्मानपूर्वक यात्रा की समुचित व्यवस्था किए जाने से यह यात्रा उनके लिए अत्यंत सहज और अविस्मरणीय बन गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि अपने सुदूर गांवों…
फरवरी का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं और उनके इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं तो किसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस बार मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कुंभ राशि शनि की राशि मानी जाती है, इसलिए इस गोचर का असर थोड़ा गंभीर हो सकता है. मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने से किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और क्या-क्या…
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराने के बाद भारतीय टीम ने भी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। भारत ने ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत के साथ अगले चरण में प्रवेश किया है। टूर्नामेंट की सुपर-8 स्टेज में जाने से पहले, फॉर्मेट और शेड्यूल को लेकर कुछ कन्फ्यूजन था। आईसीसी ने पहले ग्रुप स्टेज में टीमों को प्री-सीडिंग नंबर दिए हैं, जिसका मतलब है कि आने वाले हफ्तों में भारत जिन टीमों के साथ खेलेगा, वे पहले से तय हैं। हालांकि कोई बड़ा उलटफेर न हो। टीम इंडिया को X1…
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कुपोषण दूर करने और महिला सशक्तिकरण के लिए रेडी-टू-ईट फूड निर्माण का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपते हुए 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस पहल के तहत रायगढ़, बस्तर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, कोरबा, और सूरजपुर जिलों में आंगनबाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार निर्माण का कार्य महिला समूहों को मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) के निर्माण और वितरण का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को सौंपने का फैसला किया। राज्य के 6 जिले के 42 महिला…
मनेंद्रगढ़- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के पोड़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए ₹88 करोड़ से अधिक की लागत के 59 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹38 करोड़ से अधिक की लागत के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और जनसुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, भवन, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य…
