रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में उज़्बेकिस्तान यात्रा के प्रमुख निष्कर्षों को साझा करने एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के सतत प्रयासों का हिस्सा है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ हुई। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर हुलास पाठक ने 28 फरवरी से 10 मार्च तक माननीय कुलपति के नेतृत्व में किए गए उज़्बेकिस्तान भ्रमण के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विस्तार से बताया कि इस यात्रा के दौरान कृषि, एग्रीबिजनेस, ग्रामीण विकास, उद्यमिता एवं…
Author: chhattisgarhrajya.in
Bihar News : बिहार के कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसके साथ खाना खाने वाले दो अन्य लोगों की हालत बिगड़ने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान विशाल कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल कुमार तिवारी सोमवार रात करीब 9 बजे शहर के जायका रेस्टोरेंट से…
नई दिल्ली – उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू-इग्नू) के 39वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया, जहां 32 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। उपराष्ट्रपति ने इग्नू की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसे देश की खुली और दूरस्थ शिक्षा प्रणाली का स्तंभ बताया, जिसने देश भर में उच्च शिक्षा को सबके लिए महत्वपूर्ण रूप से सुलभ बनाया है। इसके समावेशी विस्तार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इग्नू में 14 लाख से अधिक छात्र हैं, जिनमें 56 प्रतिशत महिलाएं और 58 प्रतिशत ग्रामीण…
कुल 90.5 किमी लंबाई के 15 फोरलेन सड़कों का होगा निर्माण फोरलेन सड़कों के विस्तार से सुरक्षित यातायात के साथ आर्थिक प्रगति का आधार भी मजबूत होगा – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर- प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए मंजूर किए हैं। हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात और…
सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे आई-गॉट साधना सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी कार्यशाला हुई आयोजित रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम से अपने विभाग को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ऑन-बोर्ड हो जाये मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होने को कहा है। राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभागीय स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित किया जा सकेगा।…
श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने अपनी ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ (बिल्कुल बर्दाश्त न करने की) नीति का हवाला देते हुए, आतंकी संबंधों के आरोप में दो और सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन कर्मचारियों को संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत बर्खास्त किया गया है। इन पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों – लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन – से कथित तौर पर जुड़े होने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से एक कर्मचारी, फरहत अली खांडे, जो रामबन में शिक्षा विभाग में क्लास-IV कर्मचारी था, हिजबुल…
टीकमगढ़ : टीकमगढ़ में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और पूर्व सीएम के करीबी अब्दुल गफ्फार के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जांच में आर्थिक अनियमितताओं के आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। यह फैसला स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर की गई विस्तृत जांच के आधार पर लिया गया। यह कार्रवाई विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं एवं नियम विरूद्ध कराये गये कार्यों के संबंध में निकाय के विभिन्न पार्षदों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है। बताया गया है कि अब्दुल गफ्फार पर नगर पालिका के कार्यों में वित्तीय…
हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में आज युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो फाइनेंस का काम करता था। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे जानकारी के अनुसार हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया…
सुंदरनगर । सुंदरनगर में 22 वर्षीय युवती ने एक युवक द्वारा लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर देर शाम आत्महत्या कर ली। हाल ही में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोने वाली इस बेटी के अरमान हकीकत बनने से पहले ही बिखर गए। पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पिता किशोर चंद निवासी गांव रोपा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर ने बताया कि उसकी पुत्री हाल ही में बीएससी नर्सिंग कर चुकी थी और इन दिनों प्रशिक्षण ले रही थी। परिवार की उम्मीदों का केंद्र बनी…
लखनऊ: प्रदेश में बेमौसम बारिश आगजनी की घटनाओं से रबी की फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम आवास पर बारिश और तूफान से फसल नुकसान पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर बारिश से हुए नुकसान का तुरंत आकलन कर किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए। किसानों के साथ खड़ी है योगी सरकार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार किसानों के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं का…
