नारायणपुर-शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की खुशियां मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मातम में बदल गईं। घोटिया चौकी क्षेत्र के ढाबामारी मोड़ पर ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। पिकअप में सवार लोग सडक़ किनारे और आसपास जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से…
Author: chhattisgarhrajya.in
वैशाली। जिले में सोमवार को सर्विस रिवॉल्वर से खुदकुशी करने वाले दरोगा कौशल कुमार की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। एक तरफ जहां तिरहुत रेंज के DIG इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बता रहे हैं, वहीं मृतक की मां ने अपनी बहू और समधन पर बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया है। शहीद सम्मान के साथ अंतिम विदाई खगड़िया के रहने वाले दरोगा कौशल कुमार का शव मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पैतृक गांव लाया गया। परिजनों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।…
नई दिल्ली: नोरा फतेही अभी केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद से बाहर नहीं निकल पाई हैं कि इस बीच उनका नया गाना सोशल मीडिया पर आ गया है. बैडीज नाम से आए इस गाने को नोरा ने 7 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. गाना के बीट्स काफी अच्छे हैं. वहीं म्यूजिक वीडियो की बात करें तो नोरा फतेही ने एक बार फिर अपने डांस से आग लगा दी. लुक की बात करें तो पर्पर कलर के एक शाइनी स्टालिश टॉप के सात ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं. वहीं मेकअप फुल इंडियन स्टाइल का…
नालंदा परिसर से युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन का सशक्त मंच रायपुर- वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नारायणपुर को 17 करोड़ 59 लाख 57 हजार रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी।…
रायपुर-सरकार की “एक जिला एक उत्पाद” योजना अब धरातल पर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी क्रम में बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम बघमरा के युवा प्रगतिशील किसान श्री आकाश चंद्राकर ने अदरक की खेती के माध्यम से सफलता की एक नई मिसाल प्रस्तुत की है।पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ते हुए आकाश चंद्राकर ने “एक जिला एक उत्पाद” योजना से प्रेरित होकर अपने लगभग ढाई एकड़ खेत में अदरक की खेती की शुरुआत की। वैज्ञानिक पद्धतियों और बेहतर प्रबंधन के साथ की गई इस खेती से उन्हें उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त हुआ। साथ ही बाजार…
गृह उद्योग और हस्तशिल्प से संवर रहा भविष्य रायपुर- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, कौशल और सामाजिक पहचान भी प्रदान कर रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम बड़ेभंडार की निवासी श्रीमती मथुरा कुर्रे इसकी उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के पश्चात उन्हें रिवॉल्विंग फंड एवं कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के तहत आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इस सहयोग से उन्होंने घर पर…
खजूर मिठास से भरा फल होता है, जिसे खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इसका इस्तेमाल कई लोग चीनी की जगह चीनी के रूप में भी करते हैं। फाइबर से युक्त इस फल को खाने से कई बीमारियों से लडऩे में भी मदद मिलती है। रोजाना सुबह सबसे पहले दो-तीन खजूर का सेवन करना चाहिए। दोपहर के नाश्ते के रूप में भी खाने पर खजूर का स्वाद सबसे अच्छा लगता है। यह चीनी की क्रेविंग को खत्म करने का एक शानदार विकल्प है। खजूर भिगोने के फायदे खजूर को पानी में भिगोकर रखने से उसमें मौजूद टैनिन या…
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. परवीन खान की तबीयत पिछले साल अक्टूबर 2025 में बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जरीन ने उस समय सोशल मीडिया पर फैंस से अपनी मां के लिए दुआओं की अपील की थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे कुछ समय ठीक रहीं, लेकिन 2026 में दोबारा उनकी सेहत बिगड़ने पर उन्हें फिर अस्पताल ले जाना पड़ा. परिवार की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के…
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में डायरेक्टर (वाणिज्यिक एवं नियामक मामले) श्री आर.ए.पाठक को में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर ऊर्चा सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। डॉ. यादव ने उनके कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना कीl इस अवसर पर पावर कंपनी के निदेशकगण सर्वश्री एस.के.कटियार, आर.के.शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री पाठक ने अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत…
मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब स्वास्थ्य शिविर में 6,500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया रायपुर- मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ नामी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर कैंसर, हृदय रोग, स्त्री रोग, और नेत्र रोग जैसी बीमारियों का मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयां प्रदान करते हैं। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण और आधुनिक जांचकी सुविधाएं भी मिलती हैं। लाल आतंक की समाप्ति के इस दौर में जब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना है, तब प्रशासन की पहुँच अंतिम छोर के व्यक्ति तक आसान हुई है। जिला प्रशासन सुकमा और…
