वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों ने एक आकलन में कहा है कि ईरान के नये सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ‘बेहोश’ हैं और वो फिलहाल ‘देश चलाने के काबिल नहीं हैं।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई का ईरान के पवित्र शहर कोम में एक ‘गंभीर’ मेडिकल स्थिति के लिए इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि मोजतबा खामेनेई जो 56 साल के हैं वो देश के सुप्रीम लीडर तब बने थे जब 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की तरफ से किए गये हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। सुप्रीम…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर प्रदेश– जालौन जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है. पांच दिन पहले ब्यौना रोड पर मिले एक अधजले शव की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. जिस महिला ने कभी अपने प्रेमी के साथ जीने‑मरने की कसमें खाई थीं, वही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन बन निकली. प्रेमी को घर बुलाकर पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई. अधजले शव से शुरू हुई जांच मामला 24 मार्च की रात का है, जब कैलिया थाना पुलिस को सूचना…
नवा रायपुर: राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुख्य अभियंताओं (Chief Engineers) की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इसके साथ ही विभाग के शीर्ष नेतृत्व में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है । प्रमुख बदलाव और नई पदस्थापनाएँ नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, मुख्य अभियंता शंकर ठाकुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता (Engineer-in-Chief), जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है । इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित अधिकारियों को मुख्य अभियंता के पद पर नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं:
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में DLF फेज-1 के पास से शनिवार को किडनैप हुए ऑटो ड्राइवर और उनके दो बच्चों के अपहरण का राज खुल गया है. दरअसल ऑटो ड्राइवर और उनके 3 और 6 साल के दो बच्चों को गुरुग्राम से किडनैप कर यूपी के बरेली ले जाया गया था. किडनैपर्स ने ऑटो ड्राइवर को एक जगह पर बंधक बनाया और उनके बच्चों को वापस गुरुग्राम लेकर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार एक खड़े टैंकर से जा भिड़ी. इस भीषण हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में मुख्य आरोपी भी शामिल है.…
राजस्थान – जोधपुर जिले में एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है जिसने अपनी बहुओं को इंसाफ दिलाने के लिए अपने ही बेटे से भिड़ गई. इस मां ने बेटे के लिए मोह को त्याग कर मानवता, न्याय और सच्चाई का रास्ता चुना. जोधपुर की एक पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने एक आरोपी को अपने ही दो छोटे भाइयों की पत्नियों के साथ दुराचार का दोषी ठहराया और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई. क्या है पूरा मामला? यह मामला पांच साल पुराना है. जोधपुर के पीपाड़ थाने के एक गांव में जुलाई 2021 में एक परिवार की ओर से मामला…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल एवं पोषण सुधार के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बर्नार्ड लिंच को बेल मेटल निर्मित धातु की प्रतिमा भेंट की। इस…
कबीर धाम। 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे ‘अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा’ ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा के जिला महासचिव आनंन चंद्रवंशी के अनुशंसा पर राम गोपाल वर्मा ने रोहित कुमार वर्मा को कबीर धाम जिला का युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया हैं। महासभा को विश्वास हैं की वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पदाधिकारियों ने दी बधाई अखिल भारतीय कूर्मि…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह दिवस न केवल स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का अवसर है, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान – ये तीनों स्वस्थ जीवन के मूल आधार हैं। यदि…
अमेरिका-ईरान युद्ध के तेज होने की आशंकाओं के बीच मंगलवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 372.49 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 73,734.36 पर खुला। वहीं, निफ्टी-50 129.55 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 22,838.70 पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स भी 350.40 अंक यानी 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 52,258.70 पर खुला। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त में रहा। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी…
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट आ गया है। चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर बड़ा और अहम डेटा जारी किया है। इस बार खास बात यह रही कि आयोग ने पहली बार जिलावार तरीके से नाम जोड़ने और हटाने की पूरी जानकारी सार्वजनिक की है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो तस्वीर काफी बड़ी और जटिल दिखती है। आयोग के मुताबिक, अब तक कुल 90.66 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह बड़ा डेटा माना…
