मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कल अपने जन्मदिन पर एक बड़ा ट्रीट देने वाले हैं। अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग देश के बाहर दुनिया भर में फैली हुई है। उनका औरा, प्रेजेंस और एक्टिंग बेमिसाल है। फैंस उनके के हर अपडेट और रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं, और उनके हर प्रोजेक्ट का जबरदस्त बज होता है। उनकी अगली फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर है, और सोशल मीडिया पर अभी से काफी चर्चा और अटकलें शुरू हो गई हैं। अपने फैंस…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पेरिस 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में भारत की पदक की उम्मीदों की अगुवाई करेंगे। यह चैंपियनशिप मंगलवार से चीन के निंगबो में शुरू होने वाली है। 2026 की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप लगातार तीसरी बार है जब यह महाद्वीपीय प्रतियोगिता निंगबो में आयोजित की जा रही है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अब तक दो बार एशियाई चैंपियन का खिताब जीता है। दिनेश खन्ना 1965 में पुरुषों के एकल (सिंगल्स) चैंपियन बने थे, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 2023 में पुरुषों के युगल…
चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला…
भिलाई- भिलाई स्टील प्लांट के पावर हाउस-2 स्थित 25 मेगावाट टरबाइन एरिया में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में 5 लोगों घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भेजा गया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक उठ रही थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हुई। कई फायर टेंडर और 4-5 एम्बुलेंस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया…
अगर आप iPhone खरीदने के लिए इसके सस्ते होने का इंतजार कर रहे थे, तो अब सही मौका आ गया है. Croma ने अपनी Everything Apple सेल शुरू कर दी है, जो अप्रैल से जून तक अलग-अलग फेज में चलेगी. इसका पहला फेज शुरू हो चुका है और 19 अप्रैल तक लाइव है, जिसमें Apple के कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में iPhone 15 पर अच्छी-खासी डील मिल रही है, जिससे आप इस मॉडल को करीब ₹39,990 तक में खरीद सकते हैं. iPhone 15 अब सिर्फ ₹39,990 में इस सेल में iPhone 15 को काफी…
मुंबई – बॉलीवुड के गलियारों से कई बार ऐसी कहानियां सुनने को मिलती हैं, जो इतनी अनोखी होती हैं कि उनकी सच्चाई पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस इंडस्ट्री में कुछ कलाकारों ने अपने करियर की शुरुआत काफी अलग ढंग से की है, जो आगे चलकर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा बना देती है. ऐसे ही कुछ किस्से हमें याद दिलाते हैं कि किस तरह मेहनत, संघर्ष और थोड़ा सा नसीब किसी कलाकार की जिंदगी बदल सकता है. आज हम इस स्पेशल स्टोरी में 84 साल के उस दिग्गज कलाकार के बारे में बात कर रहे…
Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. साल 2026 में वैशाख महीने की यह तिथि 9 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रही है. इस दिन भक्त विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, पर्व के शुरू होने से पहले यदि घर में कुछ वास्तु बदलाव और उपाय किए जाएं तो यह बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ईशान कोण…
नई दिल्ली। शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स (Multibagger Stock) की कई कहानियां हैं, लेकिन स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज (Swan Defence Share PriceI) की कहानी सच में हैरान कर देने वाली है। महज 3 साल के अंदर इस कंपनी का शेयर 2 रुपये से उछलकर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। अब कंपनी ने एक ऐसे नए और ऐतिहासिक ऑर्डर की जानकारी दी है, जिसका असर आने वाले समय में इसके शेयरों पर और भी पॉजिटिव रूप से देखने को मिल सकता है। रु 40 से रु 2000 का सफर कैसे किया तय और क्या है अनिल अंबानी कनेक्शन?…
बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात नई दिल्ली– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी…
नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर फिर एक शिकायत आई है. अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिला है. IRCTC ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत ऐक्शन लेते हुए कंपनी पर 10 लाख जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. हैरानी की बात तो यह है कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुई हैं. खाने में मिले कीड़े,मचा बवाल अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त बवाल मच गया, जब यात्रियों के खाने में कीड़ा…
