रायपुर- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ आगमन शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में खेल उत्सव का माहौल बन गया है। सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा। खिलाड़ियों के स्वागत में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पारंपरिक रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और SAI के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।आयोजन के तहत 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुंबई: महाराष्ट्र के चर्चित आईपीएस अधिकारी तुषार दोशी को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के कोटे से फडणवीस सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने जिला पंचायत चुनावों में सतारा पुलिस की भूमिका और खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार के मुद्दे को विधानपरिषद में उठाया तो उस वक्त पर सभापति की कुर्सी पर विराजमान उपसभापति नीलम गोरहे ने एसपी को निलंबित करने का आदेश दिए है। नीलम गोरहे के आदेश पर बीजेपी से मंत्री जयकुमार गोरे ने आपत्ति की और कहा कि सीनियर अधिकारी के खिलाफ बिना जांच के ऐसा आदेश देना…
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसले में कहा कि धर्म परिवर्तन करने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा पूरी तरह से खो देता है। सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अगर कोई व्यक्ति उदाहरण के लिए ईसाई धर्म अपना लेता है और ईसाई धर्म के अनुसार जीवन जी रहा है तो उसे अनुसूचित जाति का व्यक्ति नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि हिंदू धर्म, सिख धर्म और बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को मानने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का…
लखनऊ– उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान पहचाने बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ ही एक नए रोल में नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उन्हें आज नौकरी देने जा रही है और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें क्षेत्रीय खेल अधिकारी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जहां वह खेल के विकास में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाएंगे। रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ के एक छोटे से गांव के रहने वाले और यहीं से निकल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।…
बुलंदशहर. दिल को झकझोरकर रख देने वाला मामला सामने आया है. जहां सांड के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. जैसे ही मौत की जानकारी घर पहुंची तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पिता की मौत के सदमे में 17 साल की बेटी ने भी दम तोड़ दिया. जिसके बाद पिता और बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ 2 अर्थियां उठता देख लोगों की आखें आंसुओं से भर गई. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि पूरा मामला नरौरा थाना क्षेत्र में बेलोन टोल प्लाजा के पास…
राजस्व नुकसान के अतिरिक्त यह हमारी मैनुफैक्चरिंग क्षमता को भी घटा सकता है। इसलिए, हम कह सकते हैं कि यह मुद्दा विकासशील देशों के नजरिए से बहुत अहम है, क्योंकि विकसित देश इन डिजिटल उत्पादों के मुख्य निर्यातक हैं… 1998 में, डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों ने वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स की घोषणा को अपनाया था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर कस्टम ड्यूटी न लगाने की प्रथा को जारी रखने पर सहमति जताई थी। हालांकि, यह रोक अगली मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू होने तक के लिए एक अस्थायी प्रावधान था। लेकिन डब्ल्यूटीओ की हर मंत्रिस्तरीय बैठक में इस रोक को अगली बैठक तक के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रायपुर चौबे काॅलोनी निवासी वकील विनित तिवारी ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने बताया है कि उनके कनिष्ट अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि उसके पहचान का एक मित्र भावेश जैन उसका साथी ऋतुप्रण वैष्णव और कर्ण लायजनिंग का काम करते हैं। तीनों व्यक्ति ने उनसे सोलर…
बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में बड़ा आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि चयन सूची जारी होने के बाद भी यदि पद रिक्त रह जाते हैं, तो उन्हें वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में बड़ा आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि चयन सूची जारी होने के बाद भी यदि पद रिक्त रह जाते हैं, तो उन्हें वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू की एकलपीठ ने पारित किया। मामले में याचिकाकर्ता ने कोर्ट…
प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान युद्ध के दौरान पहली बार अपने 13 वरिष्ठ मंत्रियों के साथ विमर्श किया और हालात की समीक्षा की। सरकार देश भर में पेट्रोल-डीजल, गैस, उर्वरक के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति और उपलब्धता को लेकर चिंतित है और प्रयास भी कर रही है। यह स्वागतयोग्य आचरण है। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों-सचिवों के समूह बनाने का निर्देश दिया है, ताकि हर स्तर पर समन्वय बरकरार रहे और आम आदमी को न्यूनतम परेशानियां झेलनी पड़ें। आयात और निर्यात के वैकल्पिक स्रोत खंगालने पर भी चर्चा हुई, क्योंकि युद्ध के बाद भी खाड़ी देश, भारत के लिए, अनिश्चित और अस्थिर…
ओशनिया महाद्वीप के टोंगा क्षेत्र के पास नेयाफू में मंगलवार (24 मार्च) को 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया. अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGL) के मुताबिक भूकंप 235 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर आया था. बता दें टोंगा द्वीपीय देश है, जिसमें 171 द्वीप शामिल हैं. यह यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से करीब 3500 किलोमीटर दूर स्थित है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा के नेयाफू से करीब 153 किलोमीटर दूर पश्चिम में भूकंप आया. USGL के डेटा के मुताबिक भूकंप स्थानीय समय अनुसार 9.37 पर आया.…
