रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत *विष्णु प्रसाद वर्मा* *सहायक संचालक* रायपुर- छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने की दिशा में राजस्व न्यायालयों के प्रदर्शन में एक नया अध्याय जुड़ गया है। दूरस्थ अंचलों से लेकर बड़े शहरों तक भूमि, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और स्वामित्व जैसे आम नागरिकों के जीवन से जुड़े अत्यंत संवेदनशील मामलों को समयबद्ध सीमा में सुलझाने के लिए प्रशासनिक प्राथमिकताओं में अभूतपूर्व बदलाव आया है। राज्यभर के राजस्व न्यायालयों में दर्ज कुल 4,67,415 प्रकरणों में से…
Author: chhattisgarhrajya.in
मती लक्ष्मी राजवाड़ेमंत्री, महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर- विकास का अर्थ केवल नई सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार नहीं है। विकास तब सार्थक होता है, जब एक महिला अपने भविष्य के निर्णय आत्मविश्वास से ले सके, एक मां को अपने बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता में सहयोग मिले और हर बच्चे को पोषण, शिक्षा तथा सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी मानवीय सोच को जनभागीदारी के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने का अवसर है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में युद्ध को चलते हुए नौ महीने का समय होने वाला है, लेकिन अभी तक ये युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सलाहकार ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने एक और हमला किया, तो तेहरान युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा सकता है। ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी फार्स समाचार एजेंसी ईरान के सर्वोच्च नेता याह्या रहीम सफवी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रहीम सफवी ने कहा, ‘चूंकि संघर्ष फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य से लाल सागर तक…
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और घास-फूल वाले चुनाव चिह्न पर छिड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. गुरुवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से सीधा सवाल कर दिया कि आखिर फैसला करने में कितना समय लगेगा. कोर्ट ने आयोग से कहा कि वह सोमवार तक बताए कि इस विवाद का अंतिम फैसला कब तक किया जा सकता है. बात सिर्फ तारीख बताने की नहीं है. अदालत ने साफ संकेत दिया कि फैसला जल्द होना चाहिए. उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है. दोनों गुट खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बता रहे…
छत्तीसगढ़ के रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने उसके सहकर्मी आरक्षक घनश्याम देवांगन को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला आरक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी आरक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी की पत्नी को भी अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोप में आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने कथित तौर पर महिला आरक्षक और उसके पति से जुड़े फोटो-वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेजे। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी की पत्नी फरार है। आरोपी की…
आईआईटी बॉम्बे के होनहार, मेधावी, प्रतिभाशाली, भावी नवप्रवर्तक या आविष्कारक साहिल वाकोडे ने आत्महत्या कर ली। पंखे से लटक कर जान दे दी। पल भर में ही सपनों और संभावनाओं का संसार समाप्त हो गया। कुछ अरसे के बाद यह त्रासदी भी ‘अतीत’ हो जाएगी, क्योंकि युवा छात्रों में आत्महत्या की प्रवृत्ति और पराजित मन:स्थिति एक निरंतर प्रक्रिया है, सिलसिला बन गया है। ऐसी घटनाएं बेहद मर्माहत करती हैं, त्रासद् होती हैं, परिवार बिखर जाता है, उन माता-पिता की स्थिति पर जरा-सा भी चिंतन नहीं किया जाता, जिन्होंने ‘आईआईटी औलाद’ के लिए संसाधनों का जुगाड़ किया। अब बुजुर्ग होने की उम्र…
प्रदेश में बुधवार को रायपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। 24 व 25 सितंबर को भी भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज पानी गिरा है। प्रदेश में अब तक 1049.9 मिमी पानी गिर चुका है। यह सामान्य से केवल 6 फीसदी कम है इसलिए इसे सामान्य माना जाता है। रायपुर जिले में 1127.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग में…
भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 556 अंक की गिरावट के साथ 74,272 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 20 मिनट पर यह 0.84 फीसदी या 626 अंक की गिरावट के साथ 74192 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 30 मिनट पर 0.84 फीसदी या 194 अंक की गिरावट के साथ 23,254 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स पैक…
आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल के मौत मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीड़ित माता-पिता से फोन पर बात की है। राहुल ने उन्हें बेटे के मौत मामले में न्याय की लड़ाई में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को करीब 17 मिनट तक साहिल के माता-पिता रविंद्र और सोनाली वाकोड़े से वीडियो कॉल पर बातचीत की। हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन महाराष्ट्र कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी ने साहिल के परिवार के प्रति एकजुटता जताई और मामले में न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन…
मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भारद्वाज ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत हटाए गए मतदाताओं के नाम वापस जोड़ने की भी मांग की है। वोट कटने और फर्जी नाम जुड़ने का मामला नया नहीं सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और फर्जी नाम जोड़े जाने का मामला पहली बार…
