Author: chhattisgarhrajya.in

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार (06 नवंबर, 2026) को सीवान कोर्ट में पेश हुए. मामला 2011 का है. अपनी पार्टी के प्रत्याशी के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए लालू यादव लेट से पहुंचे थे. समय खत्म होने के बाद भी भाषण दिया था. ऐसे में सभा करने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था. आरजेडी प्रत्याशी और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, ये दोनों लोग केस में आरोपी बनाए गए थे. उस वक्त के प्रत्याशी रहे परमेश्वर सिंह की मौत हो चुकी है. इस केस में लालू यादव को कोर्ट के द्वारा…

Read More

पंजाब के अमृतसर के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया. अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. राजपुरा में आग लगने की खबर फैलते ही वहां अफरातफरी मच गई. ट्रेन को राजपुरा से 15 km दूर बसंतपुरा स्टेशन के पास रोक दिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. अमृतसर से निकली ट्रेन आग लगने की सूचना के बाद बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई. आग पर काबू पा लिया गया है. दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस (अमृतसर – न्यू…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बीएलसी एवं एएचपी घटकों में अब तक 76,086 हितग्राहियों के आवासों को केंद्र की मंजूरी 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में नए आवास स्वीकृत, हजारों परिवारों के अपने आशियाने के सपने को मिली नई उड़ान रायपुर. 5 नवम्बर 2026. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश के शहरी जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। दीपावली के शुभ अवसर पर भारत सरकार के आवासन…

Read More

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी मॉड्यूल का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा को आधुनिक तकनीक से लैस करने तथा इसकी कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम, सुव्यवस्थित और पेपरलेस बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। इसी उद्देश्य के तहत राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA – National e-Vidhan Application) के प्रभावी क्रियान्वयन और सुचारू उपयोग को लेकर आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली इस दो दिवसीय प्रशिक्षण…

Read More

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। मंडल द्वारा इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद, सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, शीघ्रलेखक (हिंदी)…

Read More

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश रायपुर- छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत किसानों को आदान सहायता (अनुदान) राशि…

Read More

शिलांग: मेघालय की प्रसिद्ध मावस्माई गुफा में मिली एक प्राकृतिक चूना-पत्थर संरचना (स्टैलेग्माइट) ने भारतीय मानसून के हजारों वर्षों पुराने रहस्यों से पर्दा उठाया है. वैज्ञानिकों ने इस स्टैलेग्माइट में संरक्षित लगभग 6,000 वर्षों के जलवायु रिकॉर्ड का अध्ययन कर पूर्वोत्तर भारत में मानसून की तीव्रता में आए बदलावों का पता लगाया है. शोध में यह भी सामने आया है कि मानसूनी पैटर्न केवल स्थानीय कारणों से नहीं, बल्कि वैश्विक जलवायु प्रणालियों और सूर्य की गतिविधियों से भी प्रभावित होते रहे हैं. यह अध्ययन मानसून के इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. IIT खड़गपुर और IISER कोलकाता…

Read More

लगभग ₹2.68 लाख करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना में रेलवे स्टेशन, आवास, सार्वजनिक परिवहन, व्यावसायिक गतिविधियों और हरित क्षेत्रों का होगा एकीकृत विकास मैड्रिड- केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्पेन दौरे के पहले कार्यक्रम के अंतर्गत मैड्रिड स्थित क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का दौरा किया। यह यूरोप की सबसे बड़ी और विश्व की महत्वाकांक्षी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक है। लगभग ₹2.68 लाख करोड़ (25.2 अरब यूरो) के अनुमानित निवेश वाली इस परियोजना को आगामी 15 से 20 वर्षों में चरणबद्ध रूप से पूरा करने का लक्ष्य है। इस परियोजना के माध्यम से मैड्रिड…

Read More

रायपुर- रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 286 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 400 केवी डीसीडीएस क्वाड मूस धरदेही-बिलासपुर पूल (पावरग्रिड-पीजीसीआईएल) पारेषण लाइन को आज दोपहर 12:34 बजे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। लगभग 50.7 किलोमीटर लंबी इस पारेषण लाइन के चालू होने से रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार जिलों की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे अधिक एमवीए विद्युत शक्ति का पारेषण संभव होगा और वर्तमान एवं भविष्य की विद्युत मांग पूरी करने में सहायता मिलेगी।…

Read More

रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026 के अंतर्गत गठित कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहें सुधार प्रस्तावों, जोखिम-आधारित वर्गीकरण तथा ईओडीबी नियमों के चरणबद्ध क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रस्तुत कार्ययोजना के अनुसार उद्योगों एवं व्यवसायों को उनके संचालन के लिए भवनों के स्वरूप, ऊंचाई और निर्मित क्षेत्र के आधार पर कम जोखिम, स्व-प्रमाणीकरण और स्व-घोषणा के आधार पर…

Read More