Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर, राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश शुक्रवार को जारी किया। जारी आदेश में 2001 बैच के आइपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को 25 वर्ष की सेवा के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नति दी गई हैं। इस निर्णय के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय से स्वीकृति छह जनवरी 2026 को प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त 2006 बैच के दो आइपीएस अधिकारियों मिलना कुरें और रायपुर एसएसपी रह चुके प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई हैं। अग्रवाल को मिड करियर…

Read More

राजस्थान–बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में आज मजदूरों को ले जा रही 2 बसों की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कुछ मजदूरों को गम्भीर चोटें भी आईं. वहीं, इस जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा तब हुआ, जब सुबह मजदूरों से भरी बसें रिफाइनरी परिसर के भीतर उन्हें छोड़ने जा रही थी. दोनों बसें चौराहे पर पहुंचीं तो दोनों बसों में भिड़ गई. हादसे की सूचना मिलते ही रिफाइनरी की मेडिकल टीम मौके पर पहुची. घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है. तोड़फोड़ के बाद…

Read More

कोरबा -स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा में एम. बी. बी. एस. (2025 बैच) प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ एवं “चरक शपथ समारोह“ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कमल किशोर सहारे तथा विशिष्ट अतिथि अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. के के सहारे ने विद्यार्थियों को चरक शपथ एवम हिप्पोक्रेटिक शपथ दिलाते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक व्यवसाय…

Read More

मध्य प्रदेश- पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस चौराहे पर इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन से चार माह का एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला. बच्चा एक गुमटी की आड़ में पड़ा हुआ था और रात के सन्नाटे में उसकी रोने की आवाज सुनकर राहगीर ठिठक गए. राहगीरों ने दिखाई संवेदनशीलता बच्चे की आवाज सुनकर राहगीरों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सावन जायसवाल नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे. हालात देखकर उन्होंने बिना देर किए पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और बच्चे को…

Read More

यह सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है” — श्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ के सुरक्षा और विकास के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘रोजगार मेला’ के तहत रायपुर के आरंग स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 400 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न सुरक्षा बलों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। ये युवा अब सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी…

Read More

ओडिशा- 10 साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. दिल दहला देने वाली ये वारदात नयागढ़ जिले के रणपुर थाना क्षेत्र में हुई. बलात्कार का आरोप 22 साल के एक युवक और 14 साल के एक नाबालिग पर है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. जिस दिन ये वारदात हुई, उसी दिन नयागढ़ जिले में एक और 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई. पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपियों ने बच्ची को एक सुनसान जगह…

Read More

मुंबई – 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पहले ही उदयपुर जेल की हवा खा रहे मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। अब वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। इस बार मामला 13.5 करोड़ रुपए की ठगी का है। बताया जा रहा है कि विक्रम भट्ट और उनकी बेटी ने एक बिजनेसमैन से फिल्मों में निवेश के बदले अच्छे रिटर्न का वादा किया था। बिजनेसमैन से 13.5 करोड़ रुपए लिए गए लेकिन…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी जहां किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं कारोबार और परिवहन व्यवस्था के लिहाज से यह बर्फबारी भारी दुश्वारियां भी लेकर आई है। बर्फबारी के चलते एचआरटीसी सहित निजी बसों के करीब 2 हजार बस सेवाएं प्रभावित रहीं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, रामपुर, रोहड़ू और शिमला सहित कई क्षेत्रों में सैंकड़ों बस रूट प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में…

Read More

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला की प्रेम कहानी, जो मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी, आगे चलकर तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं में फंसकर दर्दनाक बन गई। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर अपनी ये दर्द भरी कहानी सुनाई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिस्ड कॉल से शुरू हुआ रिश्तायह पूरा मामला अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, सैदनगली थाना…

Read More

फतेहगढ़ साहिब: सरहिंद रेलवे फाटक के पास खानपुर फाटक के पास मालगाड़ी के रेलवे ट्रैक पर हुए बम ब्लास्ट की घटना का मुआयना करने DIG रोपड़ रेंज नानक सिंह, SSP फतेहगढ़ साहिब और दूसरे पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। DIG रोपड़ रेंज नानक सिंह ने कहा कि इस घटना को कुछ शरारती तत्वों ने अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है। DIG नानक सिंह ने कहा कि पुलिस को कल रात ब्लास्ट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद अलग-अलग टीमें यहां पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर…

Read More