चुनाव आयोग ने राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही, गलत काम, जानबूझकर आदेश न मानना या वोटर लिस्ट की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने जैसे मामलों में कार्रवाई जरूरी है। नए नियमों के तहत, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) दोषी पाए गए बीएलओ को निलंबित कर सकता है और उसके खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश करेगा। संबंधित विभाग को छह महीने के भीतर कार्रवाई पूरी कर इसकी जानकारी देनी होगी। अगर मामला आपराधिक प्रकृति का हुआ, तो डीईओ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मंजूरी से बीएलओ के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करा सकता है।इसके…
Author: chhattisgarhrajya.in
इस बार गणतंत्र दिवस के अगले ही दिन 27 जनवरी ‘ऐतिहासिक’ साबित हो सकती है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच ‘मुक्त व्यापार समझौते’ (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर ने इसके स्पष्ट संकेत देते हुए इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ करार दिया है। यह कथन स्वाभाविक भी है। भारत 147 करोड़ से अधिक की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के आकलन हैं कि 2026-27 में भी भारत की अर्थव्यवस्था, करीब 6.5 फीसदी की विकास दर…
अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है। बेसेंट ने पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, जिससे भारत ने ट्रंप सरकार को इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दिया है। भारत से हटेगा 25 फीसदी टैरिफ? स्कॉट बेसेंट ने कहा,…
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार अपने छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुँचे। इस शिष्टाचार भेंट में समाज के उत्थान और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश कटियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर तथा महासभा के सदस्य मिलिंद चंद्राकर मुख्य रूप से शामिल थे। इस मुलाकात को महासभा की सक्रियता और प्रदेश में सामाजिक एकजुटता की दृष्टि से काफी…
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने पहुँचे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश कटियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर तथा महासभा के सदस्य मिलिंद चंद्राकर शामिल थे। बैठक में सामाजिक एकजुटता और छत्तीसगढ़ के विकास में कुर्मी समाज की भूमिका जैसे विभिन्न…
Generation Beta Baby Names: आज के पैरेंटस चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम खास, मॉडर्न और मीनिंगफुल हो. अगर आपके घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है तो आप ऐसे नाम की तलाश में होंगे जो समय के साथ ट्रेंड में भी रहे. जेनरेशन बीटा यानी 2025 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को नई पीढ़ी टेक-सेवी, स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी माना जा रही है. ऐसे में उनके नाम भी पुराने नहीं बल्कि नए जमाने की सोच और स्टाइल को दर्शाने वाले होने चाहिए.तो चलिए इस नये जेनरेशन के लाडले और लाडली के लिये बेस्ट बेबी नेम्स ढूंढ़ते हैं. जेनरेशन बीटा…
कटड़ा : मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत वीरवार रात से वैष्णो देवी भवन सहित कटरा में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह वैष्णो देवी भवन सहित यात्रा मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर भी देखने को मिली। वही खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को भी कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। हालांकि इस संबंध में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, पर यात्रा के मुख्य पड़ाव बाणगंगा सहित तारा कोर्ट से यात्रियों को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
नरवाना: डोहाना खेड़ा गांव में वीरवार को दो मंजिला मकान की छत गिर गई। इस दौरान मलबे में दबने से मकान मालिक 45 वर्षीय जंगीर उर्फ काला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही उचाना के एसडीएम दलजीत सिंह और नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे जंगीर को बाहर निकाला गया। जंगीर वीरवार दोपहर बाद अपने मकान के नीचे वाले कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। महज पांच…
भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ…
रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन होंगे। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्यभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे। साथ ही हर क्षेत्रीय कार्यालय स्कूल-कालेजों में भी निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, क्विज, नाटक जैसे आयोजन कराएंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इसमें आमजन की…
